New Delhi: आईपीएल 2025 में मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा। ऑलराउंडर विप्रज निगम ने स्वीकार किया कि अगर उनके सेट बल्लेबाज अंत तक खेलते तो मेजबान टीम गेम जीत सकती थी।

Advertisement

205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, डीसी को उप-कप्तान फाफ डु प्लेसिस और कप्तान अक्षर पटेल के बीच 76 रनों की साझेदारी ने मुकाबले में बरकरार रखा। लेकिन, केकेआर के गेंदबाज सुनील नरेन ने 14वें ओवर में अक्षर और ट्रिस्टन स्टब्स को आउट किया तो सारा समीकरण अचानक से बदल गया। इसके बाद नरेन ने डु प्लेसिस को भी आउट किया।

Advertisement

केकेआर के स्पिनरों के सामने डीसी के बल्लेबाज स्पिन के सामने सरेंडर करते नजर आए। डीसी के 9 विकेट गिरे, जिसमें छह विकेट स्पिन के खिलाफ आए।

ऑलराउंडर विप्रज निगम ने मैच के बाद कहा कि शुरू से ही हमारी योजना उनके मुख्य दो स्पिनरों को निशाना बनाने की थी। हमने शुरुआती दो ओवरों में भी उन्हें निशाना बनाया था और यह अच्छी तरह से हमारे काम भी आया। हमारा विचार यह था कि अगर हम दो अच्छे गेंदबाजों को निशाना बनाते हैं, तो विपक्षी टीम अन्य गेंदबाजों से ज्यादा ओवर कराने के लिए मजबूर हो जाएगी।

निगम ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "यह वैसा ही था, लेकिन ऐसे क्षण आते हैं, जब शॉट चयन गलत हो जाता है या ऐसा कुछ होता है। फिर ऐसा हुआ कि हमारे सेट खिलाड़ी आउट हो गए। यह ऐसी विकेट थी, जिसमें ऐसी गेंदबाजी लाइन-अप थी कि नए बल्लेबाज के लिए तुरंत आकर शॉट खेलना बहुत मुश्किल था। इसलिए अगर सेट खिलाड़ी खेलते रहे, तो हम आसानी से मैच जीत सकते थे।"

ऑलराउंडर विप्रज निगम ने मैच के बाद कहा कि शुरू से ही हमारी योजना उनके मुख्य दो स्पिनरों को निशाना बनाने की थी। हमने शुरुआती दो ओवरों में भी उन्हें निशाना बनाया था और यह अच्छी तरह से हमारे काम भी आया। हमारा विचार यह था कि अगर हम दो अच्छे गेंदबाजों को निशाना बनाते हैं, तो विपक्षी टीम अन्य गेंदबाजों से ज्यादा ओवर कराने के लिए मजबूर हो जाएगी।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार