New Delhi: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क ने आईपीएल 2025 में बचे मैचोंं में दिल्‍ली कैपिटल्‍स (डीसी) के साथ जुड़ने से इंकार कर दिया है। एएपी को पता चला है कि धर्मशाला में मैच रद्द होने के बाद स्‍टार्क ने फ्रेंचाइजी को बता दिया था कि वह लीग खत्म नहीं कर पाएंगे।

Advertisement

इस अपडेट का मतलब है कि स्‍टार्क सीधे विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में उतरेंगे। इससे उनके इस मैच के एक सप्‍ताह पहले भारत में टी20 खेलने की संभावना पर पूर्ण विराम लग गया है। स्‍टार्क ने अभी तक 11 मैचों में 26.14 की औसत से 14 विकेट लिए हैं।

Advertisement

फाफ डुप्‍लेसी के बारे में भी अभी कोई पुष्टि नहीं है कि वह खेलेंगे या नहीं, जबकि ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स ने वापसी की पुष्टि की है लेकिन वह डब्ल्यूटीसी फाइनल की वजह से केवल लीग मैचों में ही उपलब्‍ध होंगे।

डीसी ने जैक फ्रेजर-मैकगर्क की जगह मुस्तफिजुर रहमान को चुना है। हालांकि मुस्तफिजुर के भाग लेने पर भी संशय है जब से बीसीबी ने यह बयान दिया है कि क्रिकेटर ने अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मांगा है, वह अभी यूएई के खिलाफ शारजाह में टी 20 सीरीज खेल रहे हैं।

जबकि ऑस्‍ट्रेलिया से पैट कमिंस और ट्रैविस हेड दोनों सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से खेलने के लिए भारत लौट रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी 25 मई तक ही सीजन से जुड़ेंगे, जिससे इनको डब्ल्यूटीसी फाइनल की तैयारी का समय मिल सकेगा।

डीसी ने जैक फ्रेजर-मैकगर्क की जगह मुस्तफिजुर रहमान को चुना है। हालांकि मुस्तफिजुर के भाग लेने पर भी संशय है जब से बीसीबी ने यह बयान दिया है कि क्रिकेटर ने अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मांगा है, वह अभी यूएई के खिलाफ शारजाह में टी 20 सीरीज खेल रहे हैं।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार