New Delhi:

Advertisement

Advertisement

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस) गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार को आईपीएल के 40वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

टॉस जीतने के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ''यह पिच काफ़ी अच्छी दिख रही है। हम पिछले कुछ मैच में चेज़ करते हुए जीते हैं तो यहां भी वही करना चाहते हैं। क्रिकेट में अप एंड डाउन होते रहा है। हालांकि हम कोशिश करते हैं कि मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में हों। आज हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।''

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि हम पहले बल्लेबाज़ी ही करना चाहते थे। ऐसा होता है कि यह विकेट पिछले मैच की तुलना में ज़्यादा धीमी होगी। आज हमारी टीम में दो बदलाव हैं। डेविड की जगह शाई होप और ललित के स्थान पर सुमित कुमार को जगह दी गई है।

टीमें:

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स : शाई होप, पृथ्वी शॉ, जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क, ऋषभ पंत, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, इशांत शर्मा, एनरिख नॉर्ख़िए

इम्पैक्ट सब : कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, रसिख सलाम, सुमित कुमार

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, डेविड मिलर, अज़मतुल्लाह ओमरजाई, राहुल तेवतिया, शाहरूख़ ख़ान, राशिद ख़ान, आर साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वॉरियर

Advertisement

इम्पैक्ट सब : बी आर शरत, विजय शंकर, मानव सुथर, दर्शन नालकंडे, साई सुदर्शन

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार