न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रही 3 वनडे मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली है। बुधवार को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में खेले गए तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को 200 रन के बड़े अंतर से हरा दिया।

Advertisement

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। कप्तान अमेलिया केर और एम्मा मैक्लियोड ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। एम्मा 29 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुईं। केर ने दूसरे विकेट के लिए इजी शार्प 25 के साथ 42 रन की साझेदारी की। तीसरे विकेट के लिए केर और मैडी ग्रीन के बीच 60 रन की साझेदारी हुई। टीम का स्कोर जब 156 था, कप्तान केर 80 रन की पारी खेलकर आउट हुईं। 106 गेंदों की पारी में केर ने 10 चौके लगाए।

Advertisement

ग्रीन और हालिडे ने चौथे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी से टीम का स्कोर 266 तक पहुंचा दिया। हालिडे 40 गेंदों पर 1 छक्का और 3 चौके की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुईं। इसी स्कोर पर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका भी लगा।

ग्रीन शतक का मौका चूक गईं और 73 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 94 रन की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुईं। जेस केर 9 गेंदों पर 13 और विकेटकीपर इजी गेज 11 गेंदों पर 18 रन बनाकर नाबाद रहीं।

न्यूजीलैंड ने 6 विकेट पर 303 रन बनाए।

304 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 27.1 ओवर में 103 रन पर सिमट गई और 200 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। जिम्बाब्वे के लिए लोरिन ताशुमा 34 रन बनाकर श्रेष्ठ स्कोरर रहीं।

Advertisement

न्यूजीलैंड ने 6 विकेट पर 303 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

अमेलिया केर प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार