आगामी घरेलू क्रिकेट सीजन से पहले पंजाब को बड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज निहाल वढेरा ने पंजाब टीम का साथ छोड़कर हिमाचल प्रदेश की तरफ से खेलने का फैसला किया है। वढ़ेरा की मौजूदगी हिमाचल प्रदेश की बल्लेबाजी को मजबूत करेगी, जबकि उनके जाने से पंजाब की बल्लेबाजी कमजोर हुई है।

Advertisement

ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक, वढेरा ने पंजाब टीम में सीमित अवसर मिलने के कारण यह फैसला लिया। वह हिमाचल प्रदेश से जुड़ने वाले पंजाब के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले पुखराज मान और आर्यमान सिंह भी इस टीम का हिस्सा बन चुके हैं। वढेरा को पिछले सीजन में पंजाब के लिए लगातार खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने केवल तीन रणजी ट्रॉफी, दो विजय हजारे ट्रॉफी और चार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मुकाबले खेले।

निहाल वढेरा घरेलू क्रिकेट के होनहार युवा बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। इस बल्लेबाज ने 2022-23 रणजी ट्रॉफी सीजन में गुजरात के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में शानदार शतक लगाकर पहली बार सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद उन्होंने लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और 2023-24 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली पंजाब टीम का भी हिस्सा रहे।

अब तक वढेरा 17 प्रथम श्रेणी, 16 लिस्ट-ए और 69 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हुए 44 मैच खेले हैं, जिससे उन्हें बड़े स्तर का अनुभव भी हासिल है।

निहाल वढेरा घरेलू क्रिकेट के होनहार युवा बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। इस बल्लेबाज ने 2022-23 रणजी ट्रॉफी सीजन में गुजरात के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में शानदार शतक लगाकर पहली बार सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद उन्होंने लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और 2023-24 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली पंजाब टीम का भी हिस्सा रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

हिमाचल प्रदेश की टीम पिछले घरेलू सीजन में रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉकआउट चरण में जगह बनाने में असफल रही थी। रणजी ट्रॉफी में टीम का अभियान दो हार और पांच ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ था। ऐसे में निहाल वढेरा का शामिल होना हिमाचल के लिए बेहतर प्रदर्शन की संभावना को बढ़ाता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार