बांग्लादेश के लिए जिम्बाब्वे दौरा अब तक कठिन रहा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 85 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टेस्ट में मिली हार को भूलते हुए बांग्लादेश अब तीन वनडे मैचों की सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के लिए तैयार है। पहला वनडे हरारे में सोमवार को खेला जाना है।

Advertisement

बांग्लादेश के वनडे कप्तान मेहदी हसन मिराज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हम टेस्ट मैच में अच्छा नहीं खेले, लेकिन अब वो पुरानी बात है। हम अब वनडे सीरीज पर अपना पूरा ध्यान लगाए हुए हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "पिछले चार टेस्ट मैचों में हमने अपने हालात में अच्छा प्रदर्शन किया था। इन हालात में यह थोड़ा मुश्किल है और वे अपने हालात में बहुत अच्छी टीम हैं। टेस्ट मैचों में कभी-कभी हो सकता है।"

मेहदी ने कहा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज को हम 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिए अहम मानते हैं। यह दौरा हर बल्लेबाज और गेंदबाज के लिए एक शानदार मौका है।

अगला विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की सह-मेजबानी में होना है।

उन्होंने कहा, "हमने पिछले कुछ दिनों में अच्छा अभ्यास किया है। एक बल्लेबाजी और गेंदबाजी इकाई के तौर पर हमारा अभ्यास अच्छा रहा है। हम समझते हैं कि हम इन हालात में कैसे खेल सकते हैं। सभी की तैयारी बहुत अच्छी है। हम अगले मैच का इंतजार कर रहे हैं।"

Advertisement

अगला विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की सह-मेजबानी में होना है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 81 वनडे मैच खेले गए हैं। जिम्बाब्वे ने 30 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश 51 मैचों में विजयी रही है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार