भारतीय टीम को शुक्रवार को पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहला मौका रहा, जब आयरलैंड ने भारत के खिलाफ जीत दर्ज की है, हालांकि रवींद्र जडेजा के कोच महेंद्र सिंह चौहान का मानना है कि टी20 में ऐसे उलटफेर हो जाते हैं।

Advertisement

महेंद्र चौहान ने कहा कि इस हार का यह मतलब यह नहीं है कि भारत की टी20 टीम खराब है। 'आईएएनएस' के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा,"टी20 गेम ही ऐसा है कि इसमें कुछ कहा नहीं जा सकता। यह काफी तेज फॉर्मेट है। कभी-कभार नई टीम भी अपने प्रदर्शन से चौंका देती है। पहले टी20 में मिली हार से यह साबित नहीं होता है कि भारतीय टीम अच्छी नहीं है। भारत की टीम बहुत अच्छी है और उनके पास दमदार बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डर मौजूद हैं।"

Advertisement

भारतीय टीम को शुक्रवार को पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहला मौका रहा, जब आयरलैंड ने भारत के खिलाफ जीत दर्ज की है, हालांकि रवींद्र जडेजा के कोच महेंद्र सिंह चौहान का मानना है कि टी20 में ऐसे उलटफेर हो जाते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

आयरलैंड ने पहले टी20 में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 182 रन लगाए। टीम की ओर से लॉर्कन टकर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि गैरेथ डेलानी ने 39 रनों का योगदान दिया। हालांकि,183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 148 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार करने में नाकाम रहे। भारतीय टीम की तरफ से सर्वाधिक 49 रन अभिषेक शर्मा ने बनाए, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार