आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत द्वारा पाकिस्तान को 61 रन से हराने के बाद श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में मैच देख रहे दर्शकों ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं। जहां भारतीय समर्थकों में उत्साह है, वहीं कुछ पाकिस्तानी प्रशंसक निराश नजर आए।

Advertisement

मैच के बाद एक पाकिस्तानी फैन भावुक हो गया और रोते हुए कहा, “मैच बहुत निराशाजनक रहा। दुबई में एशिया कप के दौरान भी हम तीनों मैच हार गए थे और यहां भी हार गए। कम से कम पाकिस्तान को मुकाबला तो करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने वैसी लड़ाई नहीं दिखाई। अगर फाइट करके हारते तो इतना दुख नहीं होता। तकलीफ हो रही है, लेकिन जीतें या हारें, मुझे अपनी टीम से लगाव है। बड़ी उम्मीदों के साथ आता हूं, मगर हर बार निराशा ही मिलती है।”

Advertisement

वहीं, एक अन्य दर्शक ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। उसने कहा, “भारत का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा। सभी खिलाड़ी पूरे जोश और आत्मविश्वास में नजर आए। मुझे लगता है कि भारत ही इस बार वर्ल्ड कप जीतेगा। अगला मैच और भी रोमांचक होने वाला है।”

एक अन्य प्रशंसक ने कहा कि उन्हें पहले से भरोसा था कि भारत ही जीतेगा और मुकाबला एकतरफा साबित हुआ।

एक भारतीय फैन ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “मैं बहुत एक्साइटेड हूं। टीम इंडिया यह मैच किसी भी कीमत पर जीतने वाली थी। मुझे पूरी उम्मीद थी कि टीम शानदार जीत दर्ज करेगी।”

एक अन्य प्रशंसक ने कहा कि उन्हें पहले से भरोसा था कि भारत ही जीतेगा और मुकाबला एकतरफा साबित हुआ।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऐतिहासिक जीत के बाद ईशान किशन ने कहा, "भारत बनाम पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है, सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए। पाकिस्तान के खिलाफ जीत हमें जबरदस्त आत्मविश्वास देगी और हम इसी मोमेंटम को आगे जारी रखना चाहेंगे।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार