Kolkata Knight Riders Vs Kings: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आईपीएल में अब तक गेंदबाजों ने कुल 23 हैट्रिक ली हैं। हालांकि, तीन गेंदबाज ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने इस लीग में एक से ज्यादा बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया है।

Advertisement

युवराज सिंह: आईपीएल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के साथ-साथ युवराज सिंह गेंद से भी काफी प्रभावशाली रहे। साल 2009 में खेले गए सीजन में युवराज की घूमती गेंदों ने बल्लेबाजों को खासा परेशान किया था। पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए युवराज ने आईपीएल 2009 में एक नहीं, बल्कि दो हैट्रिक ली थी।

Advertisement

युवराज इंडियन प्रीमियर लीग के एक ही सीजन में दो हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज भी हैं। 1 मई, 2009 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में युवराज ने लगातार तीन गेंदों पर रॉबिन उथप्पा, जैक कैलिस और मार्क बाउचर को आउट किया था। वहीं, इसी सीजन में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ खेले गए मैच में युवराज ने दूसरी हैट्रिक ली थी। उन्होंने हर्षल गिब्स, एंड्रयू साइमंड्स और वेणुगोपाल राव को आउट किया था।

युवराज सिंह: आईपीएल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के साथ-साथ युवराज सिंह गेंद से भी काफी प्रभावशाली रहे। साल 2009 में खेले गए सीजन में युवराज की घूमती गेंदों ने बल्लेबाजों को खासा परेशान किया था। पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए युवराज ने आईपीएल 2009 में एक नहीं, बल्कि दो हैट्रिक ली थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

युजवेंद्र चहल: आईपीएल में भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के नाम भी दो हैट्रिक हैं। चहल ने साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तीन बल्लेबाजों को लगातार 3 गेंदों पर आउट किया था। वहीं, आईपीएल 2025 में चहल ने चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दूसरी हैट्रिक ली थी। उन्होंने दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज और नूर अहमद को पवेलियन भेजा था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार