भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे के कोचों ने जीत के बाद भारतीय टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा की है।

Advertisement

आईएएनएस से बात करते हुए रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड ने कहा, "भारत की जीत का उन्हें पहले से विश्वास था। मुझे पता था कि पाकिस्तान दबाव में खेलेगा और भारत मैच जीतेगा। ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की। उनकी बल्लेबाजी मैच का टर्निंग पॉइंट रही। शिवम दुबे, रिंकू सिंह और अन्य खिलाड़ियों ने भी अहम योगदान दिया। गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए शुरुआती विकेट लेकर दबाव बनाया।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "भारतीय टीम पिछले छह महीनों से लगातार अच्छा खेल रही है और यह एक मजबूत व संतुलित यूनिट है। टीम आत्मविश्वास के साथ खेलती है, जबकि पाकिस्तान दबाव में आ जाता है। इसी आत्मविश्वास के दम पर भारत ने शानदार जीत हासिल की।"

सूर्यकुमार यादव के बचपन के कोच अशोक अस्वाल्कर ने भारत की जीत पर आईएएनएस से कहा, "मैच का परिणाम हमारी उम्मीद के मुताबिक ही था। हमने पाकिस्तान को बहुत आसानी से हरा दिया। विकेट को देखते हुए 175 रन बनाना आसान नहीं था, लेकिन उसी विकेट पर ईशान किशन ने बिल्कुल अलग अंदाज में बल्लेबाजी की। ईशान किशन ने मैच बनाया। बाद में आने वाले बल्लेबाजों को सिर्फ गेम चलाना था। वह काम सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने किया।"

उन्होंने कहा, "भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाजों को अपने खेलने का तरीका बदलने की जरूरत नहीं है। शीर्ष तीन बल्लेबाजों को अटैकिंग खेलना होगा। एक भी चलेगा तो मैच बन जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ अकेले ईशान ने मैच बना दिया। ईशान जब तक खेला अपनी मर्जी से खेला।"

अस्वाल्कर ने कहा, "पाकिस्तान पर भारत को हराने का दबाव था। उसी दबाव में वह बिखर गए। बड़े मैचों में दबाव नहीं बल्कि धैर्य से खेलना होता है। पाकिस्तान जल्दीबाजी में थी। पारी की शुरुआत में 13 रन पर 3 विकेट गंवा देना पाकिस्तान के दबाव को ही दिखाता है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "सूर्यकुमार यादव का विश्व कप में रन बनाना भारतीय टीम के लिए सकारात्मक है।"

शिवम दुबे के कोच संतोष सामंत ने आईएएनएस से कहा, "पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीत कर हमेशा अच्छा लगता है। भारत ने एकतरफा जीत हासिल की।"

संतोष सामंत ने कहा, "पाकिस्तान ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का गलत फैसला लिया। पाकिस्तान पिच को पढ़ने में असफल रहा। अगर वे पहले बल्लेबाजी करते, तो शायद भारत पर थोड़ा दबाव बना सकते थे। पिच में थोड़ी टर्न थी और फील्ड बड़ा था।"

Advertisement

सामंत ने कहा, पाकिस्तान का टीम चयन गलत था। पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी पाकिस्तान की ताकत है, लेकिन पाकिस्तान स्पिनरों को मौका ज्यादा दे रही है। टीम को हमेशा अपनी ताकत पर खेलना चाहिए। मैच में हमारे तेज गेंदबाजों को विकेट मिला। बुमराह और हार्दिक दोनों ने 2-2 विकेट लिए।

सामंत ने कहा, "हम 200 के करीब पहुंच सकते थे। सूर्या और तिलक को अलग-अलग रोल निभाना होगा। दोनों एक ही तरह खेलेंगे तो नीचे आने वाले बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ेगा। साथ ही नीचे के बल्लेबाजों को भी रन बनाने होंगे। इसकी जरुरत हमें पड़ेगी।"

उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी बल्लेबाजों को देखकर लगा ही नहीं कि वे मैच जीतने के लिए बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी तैयारी में कमी दिखी। सभी ने अपने विकेट गंवाए।"

Advertisement

सामंत ने कहा, "पाकिस्तान को बहिष्कार का फैसला नहीं करना चाहिए था। उनका वो विषय ही नहीं था।"

उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी बल्लेबाजों को देखकर लगा ही नहीं कि वे मैच जीतने के लिए बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी तैयारी में कमी दिखी। सभी ने अपने विकेट गंवाए।"

Also Read: LIVE Cricket Score

शिवम दुबे के कोच ने अंत में कहा, "हमारा लक्ष्य सिर्फ पाकिस्तान को हराना है। क्रिकेट का मैदान हो या कोई भी अन्य क्षेत्र, हम पाकिस्तान को हराना चाहते हैं।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार