Coach Baakier Abrahams: दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के बल्लेबाजी कोच बाकिर अब्राहम्स ने टीम की बल्लेबाजी के तरीके और मानसिक अनुशासन की सराहना की है। दक्षिण अफ्रीकी टीम सोमवार को गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतने उतरेगी।

Advertisement

तीन मैचों की वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 0-2 से आगे है। पाकिस्तान के खिलाफ पहला वनडे दक्षिण अफ्रीका ने आठ विकेट से जबकि दूसरा वनडे डकवर्थ लुईस नियम के तहत 25 रनों से जीता था। दक्षिण अफ्रीका की जीत में बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा है। ताजमिन ब्रिट्स ने 2 जबकि लौरा वोल्वार्ड्ट और मारिजेन कैप ने 1-1 शतक लगाया है।

Advertisement

सीरीज के आखिरी मैच से पहले बाकिर अब्राहम्स ने कहा, "आप सभी बल्लेबाजों का जो भी प्रदर्शन देख रहे हैं, वह उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा है, जो उन्होंने अपने खेल और कौशल में लगाया है। उनके प्रदर्शन और टीम को मैच जीतने के लिए मजबूत स्थिति में लाने के मामले में यह सिलसिला लंबे समय तक जारी रहना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "हमारे बल्लेबाजी क्रम में कई अच्छे बल्लेबाज हैं, जो खास प्रदर्शन कर सकते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हम चाहे किसी भी तरह का बल्लेबाजी क्रम उतारें, पिछले 15 महीनों में उन्होंने जो कौशल विकसित किए हैं, वे हमारे लिए फायदेमंद साबित होंगे।"

सीरीज के आखिरी मैच से पहले बाकिर अब्राहम्स ने कहा, "आप सभी बल्लेबाजों का जो भी प्रदर्शन देख रहे हैं, वह उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा है, जो उन्होंने अपने खेल और कौशल में लगाया है। उनके प्रदर्शन और टीम को मैच जीतने के लिए मजबूत स्थिति में लाने के मामले में यह सिलसिला लंबे समय तक जारी रहना चाहिए।"

Also Read: LIVE Cricket Score

इस पर बाकिर अब्राहम्स ने कहा, "हमारी तरफ से बल्लेबाजी के नजरिए से हम अपनी क्षमता का पूरा इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। हम बल्लेबाजी के मामले में भी मानकों का नेतृत्व करने और महिला क्रिकेट को आकार देने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे लगता है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का शनिवार वाला मैच महिला क्रिकेट के लिए अच्छा है।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार