। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक लगाए। इसी के साथ पंत टेस्ट फॉर्मेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए। पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने पंत की तारीफ करते हुए कहा कि पांच मैचों की सीरीज के अंत तक वह इंग्लैंड की धरती पर सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीयों में राहुल द्रविड़ से आगे निकल सकते हैं।

Advertisement

संजय मांजरेकर ने 'जियोहॉटस्टार' पर कहा, "जब आप ऋषभ पंत की सभी उपलब्धियों को देखते हैं, तो पहली नजर में विशुद्ध रूप से बल्लेबाज के नजर आते हैं। जब आप इंग्लैंड में बल्लेबाजी के कारनामों, दोहरे शतक बनाने की बात करते हैं, तो उनकी तुलना दिलीप वेंगसरकर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों से की जाती है।''

Advertisement

मांजरेकर ने आगे कहा, "लेकिन यहां उल्लेखनीय बात यह है कि वह एक विकेटकीपर भी हैं, जो इसे अविश्वसनीय बनाता है। मैं जानता हूं कि कुमार संगकारा जैसे खिलाड़ी का बल्लेबाजी रिकॉर्ड शानदार रहा है, लेकिन वह ऋषभ पंत जैसे विकेटकीपर नहीं है।"

हेडिंग्ले टेस्ट में दो शतकों के साथ, पंत के इंग्लैंड में टेस्ट शतकों की संख्या चार हो गई है। यानी पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ से सिर्फ दो शतक कम...

संजय मांजरेकर को लगता है कि अभी सीरीज में चार टेस्ट शेष हैं। ऐसे में पंत इंग्लैंड में सर्वाधिक टेस्ट शतक जड़ने वाले भारतीय बन सकते हैं।

उन्होंने कहा, "पंत इस टेस्ट टीम में विकेटकीपर के रूप में भारत की पहली और आखिरी पसंद हैं। यह बहुत कुछ कहता है। अगर आप स्टैट्स को देखें- इंग्लैंड में टेस्ट में भारत की ओर से सर्वाधिक शतकों के मामले में राहुल द्रविड़ (छह) सबसे आगे हैं। अचानक उनके आस-पास पंत का नाम आ गया है।"

Advertisement

मांजरेकर ने आगे कहा, "आपके पास केएल राहुल हैं। आपके पास ऋषभ पंत हैं। कौन जानता है, जब तक यह सीरीज खत्म होगी पंत, राहुल द्रविड़ की बराबरी कर सकते हैं, या उनसे आगे भी निकल सकते हैं। इस सीरीज में अभी चार टेस्ट मैच शेष हैं। पंत के पास संभावित रूप से आठ पारियां हैं। उन्होंने पहले ही शानदार शुरुआत कर दी है।"

उन्होंने कहा, "पंत इस टेस्ट टीम में विकेटकीपर के रूप में भारत की पहली और आखिरी पसंद हैं। यह बहुत कुछ कहता है। अगर आप स्टैट्स को देखें- इंग्लैंड में टेस्ट में भारत की ओर से सर्वाधिक शतकों के मामले में राहुल द्रविड़ (छह) सबसे आगे हैं। अचानक उनके आस-पास पंत का नाम आ गया है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार