Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 19 गेंदों में 48 रन की नाबाद पारी खेली। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने पाटीदार की इस पारी को मैच का टर्निंग प्वाइंट बताया है।
आरसीबी की टीम 10.4 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 93 रन बना चुकी थी। यहां से कप्तान पाटीदार ने मोर्चा संभाला। उन्होंने देवदत्त पड्डिकल (50) के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 रन, जबकि टिम डेविड (नाबाद 70) के साथ चौथे विकेट के लिए 99 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 250/3 के स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में सीएसके महज 19.4 ओवरों में 207 रन पर सिमट गई। आरसीबी ने मुकाबला 43 रन से अपने नाम किया।
केविन पीटरसन ने 'जियोस्टार' पर कहा, "आप रजत पाटीदार में आत्मविश्वास देख सकते थे। दिनेश कार्तिक ने बताया है कि आईपीएल के बाद उन्होंने अपने खेल पर कितनी मेहनत की। वह सिर्फ टाइटल जीतने से संतुष्ट नहीं थे। वह और ज्यादा योगदान देना चाहते थे। टिम डेविड की पारी शानदार थी और बड़े-बड़े छक्कों से भरी थी, लेकिन मेरे लिए, पाटीदार की पारी ही गेम का टर्निंग प्वाइंट थी।
उन्होंने कहा, "जब देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली और फिल सॉल्ट को लय पकड़ने में थोड़ा समय लगा, तो पाटीदार आए और उन्होंने शानदार तरीके से रन बनाए। जिस तरह से उन्होंने परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाला और इतनी आसानी से छक्के लगाए, उससे गेम का मोमेंटम ही बदल गया। उस पारी के लिए वह काफी तारीफ के हकदार हैं।"
केविन पीटरसन ने 'जियोस्टार' पर कहा, "आप रजत पाटीदार में आत्मविश्वास देख सकते थे। दिनेश कार्तिक ने बताया है कि आईपीएल के बाद उन्होंने अपने खेल पर कितनी मेहनत की। वह सिर्फ टाइटल जीतने से संतुष्ट नहीं थे। वह और ज्यादा योगदान देना चाहते थे। टिम डेविड की पारी शानदार थी और बड़े-बड़े छक्कों से भरी थी, लेकिन मेरे लिए, पाटीदार की पारी ही गेम का टर्निंग प्वाइंट थी।
Also Read: LIVE Cricket Score
कुंबले ने कहा, "चेन्नई के लिए यह एक बड़ी चिंता का विषय है। अगर आपके दो सबसे अनुभवी बैटर, संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़, पहले तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, तो यह एक गंभीर चुनौती बन जाती है। सैमसन और एमएस धोनी को छोड़कर, बाकी बैटिंग लाइन-अप काफी युवा है। आपके अनुभवी बल्लेबाजों में से कम से कम किसी एक को आगे बढ़कर एक बड़ी पारी खेलनी होगी। दुर्भाग्य से, पहले तीन मैचों में चीजें चेन्नई के पक्ष में नहीं रहीं। अभी सीजन की शुरुआत ही हुई है, लेकिन उन्हें जल्द ही अपनी कमियों को दूर करना होगा।"