आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पीबीकेएस की यह लगातार पांचवीं हार है। इस हार के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

Advertisement

दरअसल, आईपीएल में बतौर कप्तान 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए सबसे अधिक मैच हारने का अनचाहा रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम हो गया है। 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए अय्यर ने सातवें मैच में हार का सामना किया है। आईपीएल इतिहास में अय्यर के अलावा कोई भी कप्तान 200 प्लस के टारगेट का बचाव करते हुए पांच से ज्यादा मैच नहीं हारा है।

Advertisement

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में 20 ऐसे मुकाबलों में कप्तानी की है, जिसमें उनकी टीम को 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का बचाव करना था। इस दौरान श्रेयस ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, तो 7 मुकाबलों में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं, पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट में 10वीं बार 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए हार का सामना किया है।

साल 2022 से कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना नहीं किया था, लेकिन गुरुवार को उनका यह शानदार रिकॉर्ड टूट गया। एमआई के खिलाफ बतौर कप्तान अय्यर ने 7 मुकाबलों में जीत दर्ज की। आईपीएल में एक टीम के खिलाफ लगातार सर्वाधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड गौतम गंभीर के नाम है, जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 8 मैच जीते हैं।

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में 20 ऐसे मुकाबलों में कप्तानी की है, जिसमें उनकी टीम को 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का बचाव करना था। इस दौरान श्रेयस ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, तो 7 मुकाबलों में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं, पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट में 10वीं बार 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए हार का सामना किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, मुंबई इंडियंस ने 201 रनों के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। एमआई की ओर से तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि रयान रिकेल्टन ने 23 गेंदों में 48 रन बनाए। तिलक ने अपनी पारी में 6 चौके और छह छक्के लगाए। वहीं, विल जैक्स ने 10 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार