पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना को श्रीलंका दौरे के टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से बाहर रहने की अनुमति दी है। पीसीबी ने फातिमा को श्रीलंका को टी20 सीरीज खेलने की जगह इंग्लैंड में होने वाले 'विमेंस हंड्रेड टूर्नामेंट' खेलने की अनुमति दी है।

Advertisement

फातिमा सना 'विमेंस हंड्रेड' में बर्मिंघम फीनिक्स का हिस्सा हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलेंगी। वनडे सीरीज आईसीसी विमेंस चैंपियनशिप का हिस्सा है।

Advertisement

21 जुलाई से शुरू होने वाले हंड्रेड के शुरुआती दो मुकाबलों में सना उपलब्ध नहीं रहेंगी। श्रीलंका के खिलाफ 28 जुलाई को वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद वह हंबनटोटा से सीधे इंग्लैंड रवाना होंगी और टूर्नामेंट के बाकी मैचों में बर्मिंघम फीनिक्स के लिए खेलेंगी।

24 वर्षीय फातिमा सना हाल ही में हंड्रेड में चुनी जाने वाली पाकिस्तान की पहली महिला क्रिकेटर बनी थीं। बर्मिंघम फीनिक्स ने उन्हें वाइल्डकार्ड ड्राफ्ट के जरिए ऑस्ट्रेलिया की लूसी हैमिल्टन के स्थान पर न्यूनतम 15,000 पाउंड के अनुबंध पर अपनी टीम में शामिल किया था।

21 जुलाई से शुरू होने वाले हंड्रेड के शुरुआती दो मुकाबलों में सना उपलब्ध नहीं रहेंगी। श्रीलंका के खिलाफ 28 जुलाई को वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद वह हंबनटोटा से सीधे इंग्लैंड रवाना होंगी और टूर्नामेंट के बाकी मैचों में बर्मिंघम फीनिक्स के लिए खेलेंगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

यह फातिमा सना का तीसरा विदेशी घरेलू टी20 टूर्नामेंट होगा। इससे पहले वह 2022 में विमेंस सीपीएल में बारबाडोस रॉयल्स और 2023 में न्यूजीलैंड के विमेंस सुपर स्मैश में कैंटरबरी की ओर से खेल चुकी हैं। पीसीबी का मानना है कि हंड्रेड जैसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में खेलने से सना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक अनुभव मिलेगा, जिसका फायदा भविष्य में पाकिस्तान टीम को भी मिलेगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार