प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रसिद्ध मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पहुंचे, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप का शुभारंभ किया।

Advertisement

प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान युवा खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने उनसे ऑटोग्राफ लिया और सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया की पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

Advertisement

एमसीजी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "एमसीजी में आकर किसी भी भारतीय के मन में दो भावनाएं एक साथ आती हैं। एक, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच और दूसरा, यह एहसास कि दोनों देशों में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि साझा जुनून है। आज यहां केवल खेल की खुशी, हमारी मित्रता की गर्मजोशी और भविष्य के चैंपियनों की ऊर्जा दिखाई दे रही है।"

उन्होंने कहा कि उन्हें कबड्डी, ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल और क्रिकेट से जुड़े बच्चों के साथ बातचीत करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा, "उनके जोश को देखकर लगा कि यहां बच्चों का कोई प्रदर्शनी मैच नहीं, बल्कि भविष्य के चैंपियनों का चयन चल रहा है। उनके आत्मविश्वास और ऊर्जा से स्पष्ट है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया में खेलों का भविष्य बेहद उज्ज्वल है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "जब भी मुझे मेरे मित्र प्रधानमंत्री अल्बनीज से मिलने का अवसर मिला, क्रिकेट हमारे बीच स्वाभाविक जुड़ाव का माध्यम रहा है। अहमदाबाद में हम साथ स्टेडियम गए थे और आज यहां भी वही खेल भावना महसूस हो रही है। स्टीव वॉ और लीजा स्टालेकर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी हमें याद दिलाती है कि चैंपियन बनने के लिए प्रतिभा, स्वभाव और दृढ़ता- तीनों जरूरी हैं।"

उन्होंने कहा कि खेल भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों की मजबूत कड़ी है। "आज प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप लॉन्च करना मेरे लिए खुशी की बात है। इसके तहत क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में भी सहयोग बढ़ाया जाएगा। स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस, और टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर हम आगे बढ़ेंगे। ऑन फील्ड के साथ-साथ ऑफ फील्ड साझेदारी भी मजबूत करेंगे।"

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में खेलों को अधिक समावेशी बनाने के लिए कई पहल की गई हैं। उन्होंने कहा, "खेलो इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से छोटे शहरों, गांवों और सामान्य परिवारों के बच्चों को भी बड़े सपने देखने का अवसर मिल रहा है। आज भारत की खेल प्रतिभाएं देश के हर कोने से उभर रही हैं। हम 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भी प्रयासरत हैं, जबकि 2032 ओलंपिक खेलों की मेजबानी ब्रिस्बेन करेगा।"

उन्होंने कहा कि खेल भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों की मजबूत कड़ी है। "आज प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप लॉन्च करना मेरे लिए खुशी की बात है। इसके तहत क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में भी सहयोग बढ़ाया जाएगा। स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस, और टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर हम आगे बढ़ेंगे। ऑन फील्ड के साथ-साथ ऑफ फील्ड साझेदारी भी मजबूत करेंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि खेलों की तरह भारत और ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी भी हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री अल्बनीज का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "हम साथ खेलें और हम साथ जीतें।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार