PM Modi: टीम इंडिया को एशिया कप में ऐतिहासिक जीत मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बधाई दी। पीएम मोदी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुछ ही मिनटों के अंदर के इस पोस्ट पर लाखों यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी।

Advertisement

देर रात किए पीएम मोदी के इस पोस्ट को अभी तक 2 करोड़ 70 लाख लोग देख चुके हैं। पोस्ट पर अभी तक करीब 24 हजार लोगों ने कमेंट किए हैं, वहीं एक लाख से ज्यादा लोगों ने इसे रिपोस्ट किया है, जबकि पोस्ट को 4 लाख से ज्यादा बार 'लाइक्स' किया गया है।

Advertisement

बता दें कि टीम इंडिया ने एशिया कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से शिकस्त दी। टीम इंडिया के 9वीं बार एशिया कप जीतने के कुछ ही मिनट बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई दी।

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, परिणाम वही- भारत की जीत! हमारे क्रिकेटरों को बधाई।"

रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में पाकिस्तानी टीम 19.1 ओवरों में महज 146 रनों पर सिमट गई थी। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 57 रन बनाए, जबकि फखर जमां ने 46 रन की पारी खेली।

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 शिकार किए।

Advertisement

रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में पाकिस्तानी टीम 19.1 ओवरों में महज 146 रनों पर सिमट गई थी। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 57 रन बनाए, जबकि फखर जमां ने 46 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत की जीत के बाद विवाद भी देखने को मिला। खिताब अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार