Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 7 विकेट से हराया। पीबीकेएस की जीत के नायक कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह रहे। अय्यर ने शतकीय पारी खेली, तो प्रभसिमरन ने 69 रनों का योगदान दिया। अय्यर-प्रभसिमरन की ऑरेंज कैप की रेस में भी एंट्री हो गई है।

Advertisement

श्रेयस अय्यर ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। अय्यर आईपीएल 2026 में अब तक खेले 14 मुकाबलों में 168 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 498 रन बना चुके हैं। अय्यर इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 11वें नंबर पर आ गए हैं।

Advertisement

वहीं, 39 गेंदों में 69 रनों की दमदार पारी खेलने वाले प्रभसिमरन ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 10 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। प्रभसिमरन 14 मुकाबलों में 510 रन बना चुके हैं। ऑरेंज कैप गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के सिर की शोभा बढ़ा रही है। वह इस सीजन 14 मुकाबलों में अब तक 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 638 रन बना चुके हैं।

श्रेयस अय्यर ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। अय्यर आईपीएल 2026 में अब तक खेले 14 मुकाबलों में 168 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 498 रन बना चुके हैं। अय्यर इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 11वें नंबर पर आ गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

पर्पल कैप पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का कब्जा बरकरार है। भुवनेश्वर ने इस सीजन खेले 14 मुकाबलों में अब तक 24 विकेट निकाले हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा 14 मुकाबलों में 24 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज 21 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। वहीं, राशिद खान 14 मुकाबलों में 19 विकेट लेकर चौथे नंबर पर मौजूद हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा 19 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार