Prince Masvaure: जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज प्रिंस मास्वाउरे 'रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन' से पीड़ित हैं, जिसके चलते वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं उतर सके। यह मैच रविवार से क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है।

Advertisement

टॉस से पहले प्रिंस मास्वाउरे को 'रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन' के चलते खेलने के लिए अयोग्य घोषित किया गया था।

Advertisement

'जिम्बाब्वे क्रिकेट' ने बयान में कहा, "मास्वाउरे रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से पीड़ित हैं और उन्हें खेलने के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।"

मास्वाउरे को सीरीज के पहले टेस्ट में ब्रायन बेनेट की जगह शामिल किया गया था। ब्रायन बेनेट फिलहाल खुद चोटिल हैं, उन्हें पहले टेस्ट के दौरान चोट लगी थी।

36 वर्षीय प्रिंस मास्वाउरे ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2016 में की थी। उन्होंने अब तक 10 टेस्ट मुकाबलों की 19 पारियों में चार अर्धशतकों की मदद से 1,268 रन बनाए हैं। उन्होंने करियर में दो वनडे मैच भी खेले हैं।

दूसरे टेस्ट के लिए जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए। डायन मायर्स को मास्वाउरे की जगह टीम में शामिल किया गया है, जबकि विन्सेंट मसेकेसा की जगह कुंदाई माटिगिमु को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला है।

Advertisement

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका केशव महाराज के बिना खेल रही है, जिनकी कमर में चोट है। वियान मुल्डर मैच में कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। केशव महाराज की अनुपस्थिति ने बाएं हाथ के स्पिनर सेनुरन मुथुसामी के लिए रास्ता खोल दिया, जो नौ महीने के बाद प्लेइंग इलेवन में लौटे हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने दो मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना रखी है। जिम्बाब्वे ने दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका केशव महाराज के बिना खेल रही है, जिनकी कमर में चोट है। वियान मुल्डर मैच में कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। केशव महाराज की अनुपस्थिति ने बाएं हाथ के स्पिनर सेनुरन मुथुसामी के लिए रास्ता खोल दिया, जो नौ महीने के बाद प्लेइंग इलेवन में लौटे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: टोनी डी जोरजी, सेगो सेनोकवाने, वियान मुल्डर (कप्तान), डेविड बेडिंगहैम, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरेन (विकेटकीपर), सेनुरान मुथुसामी, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, कोडी यूसुफ।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार