Lucknow Super Giants: 24 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। कोहली को 'बोल्ड' करने वाले प्रिंस यादव को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।

Advertisement

12 दिसंबर 2001 को दिल्ली में जन्मे प्रिंस यादव ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2024 में शानदार प्रदर्शन के साथ अपनी पहचान बनाई थी। उस सीजन प्रिंस ने 12 मुकाबलों में 16 विकेट हासिल किए थे, जिसके बाद अगले ही साल उन्हें आईपीएल में डेब्यू का मौका मिल गया।

Advertisement

दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने साल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की तरफ से अपना आईपीएल डेब्यू किया था, जिसमें 6 मुकाबले खेलते हुए 3 विकेट निकाले। इसके बाद आईपीएल 2026 के 12 मुकाबलों में प्रिंस 24 की औसत के साथ 16 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

प्रिंस यादव ने इस सीजन अपने पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 20 रन देकर 2 विकेट निकाले थे। अगले मुकाबले में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 34 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइंट्स के विरुद्ध 1-1 विकेट हासिल करने वाले प्रिंस यादव ने 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 32 रन देकर 3 विकेट निकाले थे।

इसके बाद प्रिंस यादव ने पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2-2 विकेट हासिल किए, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के विरुद्ध कोई सफलता प्राप्त नहीं कर सके।

Advertisement

7 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सीजन के दूसरे मैच में भी प्रिंस ने 3 विकेट हासिल किए। इस मुकाबले में उन्होंने विराट कोहली को बोल्ड किया, जिसके चलते प्रिंस सुर्खियों में आ गए। कोहली इस पारी में बगैर खाता खोले ही आउट हो गए। कोहली भी प्रिंस यादव की उस गेंद से हैरान थे। मैच के बाद उन्होंने खुद प्रिंस से मुलाकात करते हुए उनकी तारीफ की थी।

हालांकि, प्रिंस यादव इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार 2 मुकाबलों में कोई भी विकेट अपने नाम नहीं कर सके थे।

प्रिंस यादव ने फर्स्ट क्लास करियर में 2 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 1 विकेट है। लिस्ट-ए के 14 मुकाबलों में प्रिंस यादव ने 20.31 की औसत के साथ 29 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने अपने करियर में 33 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें 38 विकेट हासिल किए।

Advertisement

हालांकि, प्रिंस यादव इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार 2 मुकाबलों में कोई भी विकेट अपने नाम नहीं कर सके थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

प्रिंस यादव अपनी तेज गेंदबाजी, सटीक लाइन-लेंथ और डेथ ओवरों में नियंत्रण से टीम इंडिया को मजबूती दे सकते हैं। उनकी विविधता बल्लेबाजों पर दबाव बनाती है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में निरंतर अच्छा प्रदर्शन उन्हें भारत के लिए उपयोगी तेज गेंदबाज बना सकता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार