अफगानिस्तान-ए ने गुरुवार को रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत-ए के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 4 रन से जीत दर्ज की।

Advertisement

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत-ए की टीम ने 49 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 349 रन बनाए। बारिश के चलते भारतीय पारी में एक ओवर की कटौती की गई।

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने 7.1 ओवरों में 74 रन जुटाए। वैभव 22 गेंदों में 9 चौकों के साथ 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुछ देर बाद टीम ने प्रियांश आर्य (8) का विकेट भी गंवा दिया।

भारतीय टीम 88 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी। यहां से प्रभसिमरन ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 गेंदों में 79 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन 69 गेंदों में 14 चौकों के साथ 84 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गायकवाड़ ने तिलक वर्मा के साथ 94 गेंदों में 78 रन जोड़े।

गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा ने टीम के खाते में 66-66 रन का योगदान दिया, जबकि सूर्यांश शेडगे ने खाते में 40 रन जोड़े। विपक्षी खेमे से अब्दुल्ला अहमदजई ने 68 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि फरमानुल्लाह सफी ने 3 विकेट निकाले।

भारतीय टीम 88 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी। यहां से प्रभसिमरन ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 गेंदों में 79 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन 69 गेंदों में 14 चौकों के साथ 84 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गायकवाड़ ने तिलक वर्मा के साथ 94 गेंदों में 78 रन जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

हसन 29 गेंदों में 6 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुए। 69 के स्कोर पर टीम ने खालिद तनीवाल (2) का विकेट भी खो दिया। यहां से इमरान मीर (नाबाद 75) ने बशीर शाह (नाबाद 51) के साथ तीसरे विकेट के लिए 99 गेंदों में 108 रन की अटूट साझेदारी कर ली थी। अफगानिस्तान का स्कोर 25.5 ओवरों में 177/2 था। इसी बीच बारिश ने मैच में फिर से बाधा डाली। उस समय तक अफगान खेमा आगे था। इसके बाद खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका और अफगानिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर विजेता घोषित किया गया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार