राजस्थान के करौली जिले में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। करौली प्रीमियर लीग (केपीएल) 2025 के तीसरे सीजन का आयोजन 24 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट राजीव गांधी खेल संकुल मैदान पर खेला जाएगा, जहां स्थानीय और बाहर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी स्किल्स का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर टूर्नामेंट की पूरी जानकारी साझा की।

Advertisement

केपीएल के संयोजक राजेश (नन्हे) सारस्वत ने बताया कि इस सीजन में कुल पांच टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 24 दिसंबर को होगा, जबकि ग्रैंड फिनाले 31 दिसंबर को खेला जाएगा। इससे पहले 22 दिसंबर को खिलाड़ियों की जर्सी और ट्रॉफी का अनावरण किया जाएगा। इसी दिन विजेता व उपविजेता ट्रॉफी को नगाड़खाने से रैली के रूप में शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए पुरानी कलेक्ट्री सर्किल तक ले जाया जाएगा। इस रैली में आयोजन समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी शामिल होंगे, जिससे शहर में उत्साह का माहौल बनेगा।

Advertisement

राजस्थान के करौली जिले में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। करौली प्रीमियर लीग (केपीएल) 2025 के तीसरे सीजन का आयोजन 24 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट राजीव गांधी खेल संकुल मैदान पर खेला जाएगा, जहां स्थानीय और बाहर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी स्किल्स का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर टूर्नामेंट की पूरी जानकारी साझा की।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस लीग की खासियत यह है कि इसमें करौली के स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के अलावा राजस्थान राज्य स्तर के, राष्ट्रीय स्तर के और रणजी ट्रॉफी खेल चुके खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। इससे युवा खिलाड़ियों को बड़े स्टार्स के साथ खेलने और सीखने का मौका मिलेगा। आयोजन से करौली में क्रिकेट का स्तर ऊंचा उठेगा और नए टैलेंट सामने आएंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार