इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने सावन मास के पहले दिन उज्जैन स्थित भगवान महाकाल के दर्शन किए।

Advertisement

पाटीदार ने अपनी पत्नी और बच्चे के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किए और विधिवत तरीके से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की।

रजत पाटीदार का क्रिकेट करियर फिलहाल शानदार चल रहा है। आईपीएल में आरसीबी के लिए वह बेहतरीन कप्तान और बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। पाटीदार ने अपनी कप्तानी में आरसीबी को लगातार 2 साल (2025, 2026) चैंपियन बनाया है। वहीं, मध्यक्रम में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से एक बड़ा दर्शक वर्ग खड़ा किया है।

आईपीएल में लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी की वजह से पाटीदार को भारतीय टी20 टीम में जगह देने की मांग भी उठी थी, लेकिन फिलहाल उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिल पाई है। पाटीदार मध्यप्रदेश की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और नियमित तौर पर राज्य के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं। वह मध्यप्रदेश के कप्तान भी हैं।

रजत पाटीदार का क्रिकेट करियर फिलहाल शानदार चल रहा है। आईपीएल में आरसीबी के लिए वह बेहतरीन कप्तान और बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। पाटीदार ने अपनी कप्तानी में आरसीबी को लगातार 2 साल (2025, 2026) चैंपियन बनाया है। वहीं, मध्यक्रम में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से एक बड़ा दर्शक वर्ग खड़ा किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

आरसीबी कप्तान के तौर पर रजत का करियर पिछले 2 सालों में शानदार रहा है। टीम को बतौर कप्तान फ्रंट से लीड करते हुए उन्होंने लगातार दो बार विजयी बनाया ही है, साथ ही उनके बल्ले से भी रन निकले हैं। आईपीएल 2025 में रजत ने 15 मैचों में 312 रन बनाए थे। वहीं, आईपीएल 2026 में 15 मैचों में उनके बल्ले से 192.69 की स्ट्राइक रेट से 501 रन निकले थे, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 93 रन था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार