First Test Match Between India: रवींद्र जडेजा भारतीय सरजमीं पर 250 विकेट हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। जडेजा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन यह मुकाम हासिल किया।

Advertisement

भारत में सर्वाधिक टेस्ट विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है, जिन्होंने यहां 383 विकेट निकाले हैं, जबकि अनिल कुंबले ने 350 विकेट हासिल किए थे। इनके अलावा, हरभजन सिंह ने भारत में टेस्ट मैच खेलते हुए 265 विकेट अपने नाम किए।

Advertisement

रवींद्र जडेजा विश्व के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक देश में 2,000+ रन और 250+ विकेट हासिल किए हैं। उनसे पहले स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड में यह कारनामा किया था।

ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में महज 159 रन पर सिमट गई।

मेहमान टीम की ओर से एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट हाथ लगे।

इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 189 रन ही बना सकी। टीम ने महज 18 रन पर यशस्वी जायसवाल (12) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही टीम बिखर गई।

Advertisement

मेहमान टीम की ओर से एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट हाथ लगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीकी टीम 29 ओवरों के खेल तक 6 विकेट खोकर महज 77 रन ही बना सकी है। रवींद्र जडेजा 11 ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि कुलदीप यादव ने 1 विकेट अपने नाम किया है। भारत के पास मुकाबले को जीतकर दो मुकाबलों की सीरीज में बढ़त हासिल करने का शानदार मौका है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार