इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) इस सीजन अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। हालांकि, फाफ डू प्लेसिस का मानना है कि आरसीबी की आईपीएल 2026 में सफलता काफी हद तक जोश हेजलवुड की उपलब्धता पर निर्भर करेगी।

Advertisement

जोश हेजलवुड ने आईपीएल 2025 में आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था। हेजलवुड ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 12 मुकाबलों में कुल 22 विकेट अपने नाम किए थे। हेजलवुड का इकोनॉमी 8.77 का रहा था। पिछले साल 12 नवंबर को शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में खेलते हुए हेजलवुड को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके बाद से उन्होंने कोई भी मैच नहीं खेला है। पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से वह हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। वहीं, वह आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में भी नहीं खेल पाएंगे।

Advertisement

फाफ डू प्लेसिस ने 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' संग बात करते हुए कहा कि हेजलवुड नई गेंद और साथ ही अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हैं और इसी कारण वह गेंदबाजी अटैक का जरूरी हिस्सा हैं। हेजलवुड की गैरमौजूदगी टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। जब वह टीम में थे तब मैं भी आरसीबी की तरफ से खेल रहा था। हमारे पास एक असरदार गेंदबाजी अटैक होता था, लेकिन हेजलवुड के न होने पर एक बहुत बड़ा खालीपन आ जाता है। इसका कारण यह है कि वह पावरप्ले में विकेट निकालते हैं। वह अंतिम ओवरों में भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं। इसी वजह से मुझे लगता है कि आरसीबी की सफलता काफी हद तक हेजलवुड की उपलब्धता पर ही निर्भर करती है।

जोश हेजलवुड ने आईपीएल 2025 में आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था। हेजलवुड ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 12 मुकाबलों में कुल 22 विकेट अपने नाम किए थे। हेजलवुड का इकोनॉमी 8.77 का रहा था। पिछले साल 12 नवंबर को शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में खेलते हुए हेजलवुड को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके बाद से उन्होंने कोई भी मैच नहीं खेला है। पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से वह हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। वहीं, वह आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में भी नहीं खेल पाएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अपने अभियान का आगाज 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में करेगी। आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने 18 साल का सूखा खत्म करते हुए खिताब को अपने नाम किया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार