T20I Cricket Match: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों देशों के आखिरी ट्रैवल ग्रुप की सुरक्षित वापसी की पुष्टि की है। दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ी मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट की वजह से टी20 विश्व कप 2026 की समाप्ति के बाद भी भारत में फंसे हुए थे।

Advertisement

आईसीसी ने कहा, "पिछले 24 घंटों में, दक्षिण अफ्रीका के बचे हुए 29 सदस्य और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य अपने-अपने देशों के लिए फ्लाइट से रवाना हो गए हैं, जिससे एक मुश्किल ऑपरेशन खत्म हो गया है। मिडिल ईस्ट में चल रही समस्या की वजह से खिलाड़ियों की वापसी में समस्या उत्पन्न हुई थी।"

Advertisement

आईसीसी ने कहा, "हम क्रिकेट साउथ अफ्रीका, क्रिकेट वेस्टइंडीज और उनकी पूरी टीम को इस पूरी प्रक्रिया में उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देते हैं। आईसीसी स्टाफ भी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, स्टाफ और उनके परिवार की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की।"

आईसीसी ने बुधवार को बताया था कि चार दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी और परिवार के पांच सदस्य फ्लाइट लेकर घर जा रहे हैं। उनके ग्रुप के बाकी सभी 29 सदस्यों के अगले 24 घंटों में निकलने की उम्मीद है।

बोर्ड ने कहा कि उनका पहला मकसद सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना था, जिसमें हालात बदलने के साथ लगातार बदलाव करना शामिल था।

आईसीसी की ऑपरेशन और लॉजिस्टिक्स टीमों ने मुश्किल वैश्विक ट्रैवल हालात की वजह से होने वाली दिक्कतों का प्रबंधन करने के लिए सरकारों, एयरलाइंस, चार्टर प्रोवाइडर्स, एयरपोर्ट अथॉरिटीज और उनके सदस्य बोर्ड्स के साथ लगातार मिलकर काम किया।

Advertisement

वेस्टइंडीज टीम के नौ सदस्य पहले ही कैरिबियन के लिए निकल चुके थे, जबकि बाकी 16 ने अगले 12 घंटों में भारत से निकलने के लिए अपनी फ्लाइट बुक कर ली थीं।

आईसीसी की ऑपरेशन और लॉजिस्टिक्स टीमों ने मुश्किल वैश्विक ट्रैवल हालात की वजह से होने वाली दिक्कतों का प्रबंधन करने के लिए सरकारों, एयरलाइंस, चार्टर प्रोवाइडर्स, एयरपोर्ट अथॉरिटीज और उनके सदस्य बोर्ड्स के साथ लगातार मिलकर काम किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईसीसी ने कहा कि यात्रा से संबंधित समस्या उसके नियंत्रण से बाहर थी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार