ODI Match: रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ तीन मुकाबलों की सीरीज 2-1 पर समाप्त हुई।

Advertisement

एडिलेड ओवल में 73 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने अगले मुकाबले में 121 रन की नाबाद पारी खेलकर फॉर्म में शानदार वापसी की है। दूसरी ओर, सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में 'शून्य' पर आउट होने वाले विराट कोहली ने इस मैदान पर 74 रन की नाबाद पारी खेली।

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवरों में महज 236 रन पर सिमट गई।

इस टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श (41) और ट्रेविस हेड (29) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोडे़, जबकि मैथ्यू शॉर्ट 30 रन बनाकर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलियाई टीम 124 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से मैट रेनेशॉ ने एलेक्स कैरी के साथ चौथे विकेट के लिए 67 गेंदों में 59 रन की पारी खेली।

रेनेशॉ 58 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 2 चौके शामिल रहे, जबकि कैरी ने 37 गेंदों में 24 रन बनाए। इनके अलावा, कूपर कोनोली ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Advertisement

भारत की तरफ से हर्षित राणा ने 39 रन देकर 4 शिकार किए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 2 सफलताएं हासिल कीं।

इसके जवाब में शुभमन गिल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने 10.2 ओवरों में 69 रन की साझेदारी की। गिल 26 गेंदों में एक छक्के और 2 चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए।

यहां से रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने 169 गेंदों में 168 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को महज 38.3 ओवरों में जीत दिलाई।

Advertisement

रोहित 125 गेंदों में 121 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 13 चौके शामिल रहे। वहीं, कोहली ने 81 गेंदों में 7 चौकों के साथ 74 रन बनाए।

यहां से रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने 169 गेंदों में 168 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को महज 38.3 ओवरों में जीत दिलाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले अपने नाम कर चुकी थी। पर्थ में खेला गया सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद एडिलेड मे खेले गए दूसरे मुकाबले को 2 विकेट से जीता।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार