इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत से पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने ‘रोर 2026’ इवेंट के लिए अपने पुराने सितारों और मौजूदा टीम के सदस्यों को एक मंच पर बुलाया। यह कार्यक्रम रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया गया।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में 5 आईपीएल खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने इस खास मौके पर संजू सैमसन, शिवम दुबे और अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे को स्मारक पट्टिकाएं देकर सम्मानित किया।

Advertisement

सीएसके के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर में उनके साथ अंबाती रायडू, मैथ्यू हेडन, मुथैया मुरलीधरन, पार्थिव पटेल, सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, जोगिंदर शर्मा, मुरली विजय और लक्ष्मीपति बालाजी फ्रेचाइजी की पांच आईपीएल ट्रॉफियों के साथ और अपने पुराने सीएसके दिनों की जर्सी पहने पोज देते नजर आ रहे हैं।

इस इवेंट में हसी, हेडन, ब्रावो और रैना जैसे दिग्गजों ने मौजूदा खिलाड़ियों से मुलाकात की, जिनमें कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, महेंद्र सिंह धोनी, शिवम दुबे और नए खिलाड़ी संजू सैमसन शामिल थे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' संजू सैमसन सीएसके के लिए अपना पहला सीजन खेलने जा रहे हैं।

इस इवेंट के दौरान फैंस 'माही-माही' के साथ 'संजू-संजू' के नारे लगा रहे थे। स्टेडियम के बाहर फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के नाम की जर्सियां खरीद रहे थे। इवेंट में धोनी को अपने पुराने साथियों, खासकर रैना, रायडू और ब्रावो के साथ हंसी-मजाक करते देखा गया। गायकवाड़ ने हसी को गेंदबाजी की, जिस पर हसी ने शानदार शॉट्स लगाकर पुराने दिनों की याद ताजा कर दी।

इस इवेंट में हसी, हेडन, ब्रावो और रैना जैसे दिग्गजों ने मौजूदा खिलाड़ियों से मुलाकात की, जिनमें कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, महेंद्र सिंह धोनी, शिवम दुबे और नए खिलाड़ी संजू सैमसन शामिल थे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' संजू सैमसन सीएसके के लिए अपना पहला सीजन खेलने जा रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सीएसके अपने 2026 सीजन की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में करेगी। इसके बाद 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स, 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले होंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार