ODI Match: रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरेंगे, जहां उनसे पास इतिहास रचने का मौका है। रोहित अगर इस सीरीज में 3 छक्के लगाते हैं, तो वह शाहिद अफरीदी को पछाड़कर 'सिक्सर किंग' बन जाएंगे।

Advertisement

रोहित शर्मा ने साल 2007 से अब तक 276 वनडे मुकाबलों में 349 छक्के लगाए हैं। इस दौरान रोहित ने 49.22 की औसत के साथ 11,370 रन बनाए। रोहित के बल्ले से 33 शतक और 59 अर्धशतक निकले हैं।

Advertisement

दूसरी ओर, शाहिद अफरीदी ने 398 वनडे मुकाबलों में 351 छक्के लगाए हैं। इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने 23.57 की औसत के साथ 8,064 रन जुटाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 39 अर्धशतक निकले।

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच रांची में खेला जाएगा, जिसके बाद 3 दिसंबर को रायपुर में सीरीज का दूसरा मुकाबला आयोजित होगा। सीरीज का तीसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में 6 दिसंबर को खेला जाएगा।

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने पहले मैच में 8 रन, दूसरे मैच में 73 रन, जबकि तीसरे मुकाबले में 121 रन की नाबाद पारी खेली थी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल गर्दन की चोट से रिकवरी कर रहे हैं। ऐसे में वह इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। उनके स्थान पर केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई है।

Advertisement

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने पहले मैच में 8 रन, दूसरे मैच में 73 रन, जबकि तीसरे मुकाबले में 121 रन की नाबाद पारी खेली थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की वनडे टीम : रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार