भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए आईपीएल 2026 एक अलग अनुभव रहा। सैमसन इस बार आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की गुलाबी नहीं, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की पीली जर्सी में दिखे। आरआर में लंबा समय बिताने के बाद सीएसके में पहुंचे सैमसन ने अपनी पुरानी आईपीएल टीम और उसे छोड़ने के समय को याद किया है।

Advertisement

सैमसन ने जियोस्टार के शो 'सुपरस्टार्स' पर कहा, "आरआर से अलग होना मेरे लिए बहुत बड़ा फैसला था। मेरा मानना ​​है कि जब आप कुछ समय तक किसी टीम के लिए खेलते हैं, तो आपको लगने लगता है कि यह आपकी टीम है और कोई आपको हटा नहीं सकता। हालांकि, मुझे हमेशा यह एहसास रहता था कि किसी भी जगह पर हर किसी का समय सीमित होता है। आप अपना काम करते हैं और फिर आगे बढ़ जाते हैं। आईपीएल 2025 के बाद एक ऐसा समय आया जब मुझे लगा कि मुझे आगे बढ़ना चाहिए। मैंने खुद से कहा कि लड़के तैयार हैं और आरआर संजू सैमसन के बिना खेलने के लिए तैयार है। मैंने उसी समय आरआर छोड़ने के बारे में सोचा।"

सीएसके में जाने के अपने फैसले पर सैमसन ने सबसे पहले पूर्व कप्तान एमएस धोनी और मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के प्रभाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "जब आप कहीं और जाने के बारे में सोचते हैं, तो आप सोचते हैं कि कहां जाएं और किस टीम में शामिल हों। उस समय दो-तीन विकल्प थे। लेकिन सच कहूं तो, सीएसके, माही भाई का प्रभाव, फ्रेंचाइजी और वहां मेरे दोस्त, खासकर ऋतुराज, इन सब वजहों से मेरा वहां अच्छा कनेक्शन था।"

सैमसन ने जियोस्टार के शो 'सुपरस्टार्स' पर कहा, "आरआर से अलग होना मेरे लिए बहुत बड़ा फैसला था। मेरा मानना ​​है कि जब आप कुछ समय तक किसी टीम के लिए खेलते हैं, तो आपको लगने लगता है कि यह आपकी टीम है और कोई आपको हटा नहीं सकता। हालांकि, मुझे हमेशा यह एहसास रहता था कि किसी भी जगह पर हर किसी का समय सीमित होता है। आप अपना काम करते हैं और फिर आगे बढ़ जाते हैं। आईपीएल 2025 के बाद एक ऐसा समय आया जब मुझे लगा कि मुझे आगे बढ़ना चाहिए। मैंने खुद से कहा कि लड़के तैयार हैं और आरआर संजू सैमसन के बिना खेलने के लिए तैयार है। मैंने उसी समय आरआर छोड़ने के बारे में सोचा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2018 से आईपीएल 2025 तक आरआर का नियमित हिस्सा रहे, और सैमसन ने 2021 से 2025 तक टीम की कप्तानी भी की थी। आईपीएल 2026 में सीएसके के लिए सैमसन ने 14 मैचों की 14 पारियों में 2 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 477 रन बनाए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार