Gujarat Titans: आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का सामना शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) से हो रहा है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में आरआर के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ इस सीजन यह सातवीं बार 200 से ज्यादा रनों का टोटल बना है। आरआर एक सीजन में सर्वाधिक बार 200 से ज्यादा रन खर्च करने वाली टीमों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गई है। इस शर्मनाक लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की बराबरी की है।

Advertisement

आरआर के गेंदबाज इस मुकाबले में पूरी तरह से बेअसर दिखाई दिए। जोफ्रा आर्चर ने पारी के पहले ही ओवर में 18 रन खर्च किए। उन्होंने पहला ओवर पूरा करने के लिए कुल 11 गेंदें फेंकी और आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर डाला। आर्चर 4 ओवर का स्पेल भी पूरा नहीं कर सके और उन्होंने 3 ओवर में 46 रन दिए।

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ इस सीजन यह सातवीं बार 200 से ज्यादा रनों का टोटल बना है। आरआर एक सीजन में सर्वाधिक बार 200 से ज्यादा रन खर्च करने वाली टीमों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गई है। इस शर्मनाक लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की बराबरी की है।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात टाइटंस को साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने बेहतरीन शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 65 गेंदों में 118 रन जोड़े। सुदर्शन ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं, शुभमन गिल ने 44 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। अंत के ओवरों में वॉशिंगटन सुंदर ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए, जबकि राहुल तेवतिया ने 4 गेंदों में 14 रन बनाते हुए राजस्थान रॉयल्स को 229 रनों के टोटल तक पहुंचाया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार