साउथ अफ्रीका 20 लीग में शनिवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने सलामी बल्लेबाजों क्विंटन डिकॉक और जॉनी बेयरेस्टो की तूफानी पारी की मदद से प्रिटोरिया कैपिटल्स को 10 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने सनराइजर्स ईस्टर्न कैप को जीत के लिए 177 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन उसके गेंदबाज कभी भी टीम को मैच में लाते नहीं दिखे। सनराइजर्स ईस्टर्न कैप की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे क्विंटन डिकॉक और जॉनी बेयरेस्टो ने 14.2 ओवर में ही 177 रन बनाकर टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी। दोनों बल्लेबाजों के तूफान को प्रिटोरिया का कोई भी गेंदबाज नहीं रोक सका।

Advertisement

डिकॉक 41 गेंद पर 5 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 79 रन बनाकर नाबाद रहे। बेयरेस्टो 45 गेंद पर 6 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 85 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले प्रिटोरिया कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉनर एस्टरहुइजन के 33 गेंद पर 52 और सरफेन रदरफोर्ड के 22 गेंद पर नाबाद 47 रन की पारी की बदौलत 7 विकेट पर 176 रन बनाए थे।

सनराइजर्स ईस्टर्न कैप की तरफ से एनरिक नॉर्तजे ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए, और एडम मिल्ने ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए। लुथो सिंपला और लेविस जॉर्जी को 1-1 विकेट मिले।

इससे पहले प्रिटोरिया कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉनर एस्टरहुइजन के 33 गेंद पर 52 और सरफेन रदरफोर्ड के 22 गेंद पर नाबाद 47 रन की पारी की बदौलत 7 विकेट पर 176 रन बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सीजन के पांचवें मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स की ये तीसरी हार थी। 1 जीत और 1 रद्द मैच से 7 अंक लेकर टीम अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। सनराइजर्स इस्टर्न कैप की पांचवें मैच में यह तीसरी जीत थी। 1 हार और 1 रद्द मैच के बाद टीम 17 अंक के साथ शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर जोबर्ग सुपर किंग्स, तीसरे स्थान पर पार्ल रॉयल्स, चौथे स्थान पर डरबन सुपर किंग्स और छठे स्थान पर एमआई केपटाउन है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार