टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके घर 'नंदनवन' पर खास मुलाकात की। इस मौके पर सचिन की पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी उनके साथ नजर आईं। दरअसल, सचिन एकनाथ शिंदे को अपने बेटे अर्जुन की शादी का न्योता देने पहुंचे थे। सचिन ने मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री संग कई मुद्दों पर भी चर्चा की।

Advertisement

एकनाथ शिंदे ने सचिन तेंदुलकर को सरकार के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के बारे में भी जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने सचिन को शॉल पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया।

Advertisement

सचिन इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी अर्जुन तेंदुलकर की शादी का निमंत्रण देने पहुंचे थे। वहीं, वह राहुल गांधी और अमित शाह को भी अर्जुन की शादी में शामिल होने का न्योता दे चुके हैं। अर्जुन और सानिया चंडोक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

एकनाथ शिंदे ने सचिन तेंदुलकर को सरकार के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के बारे में भी जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने सचिन को शॉल पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

अर्जुन को पिछले सीजन आईपीएल में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। वहीं, आईपीएल 2024 में उन्हें सिर्फ एक मैच में चांस मिला। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अर्जुन अब तक 24 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 685 रन बनाने के साथ-साथ 52 विकेट निकाले हैं। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में अर्जुन 24 मैचों में 26 विकेट चटकाए हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार