Pakistan Cricket Final:  पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए साहिबजादा फरहान को कप्तान नियुक्त किया है, जिन्होंने सलमान अली आगा की जगह ली। हालांकि, फरहान, शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली 16-सदस्यीय वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं, जो श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी।

Advertisement

दोनों देशों के बीच 9, 11 और 13 अक्टूबर को टी20 सीरीज के तीनों मैच रावलपिंडी में खेले जाने हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान संभालने वाले सलमान आगा इस 15-सदस्यीय टीम का हिस्सा तक नहीं हैं।

30 वर्षीय फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 383 रन अपने नाम किए थे। उन्होंने हाल ही में संपन्न एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान को सिल्वर मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। श्रीलंका के विरुद्ध टी20 टीम में अब्दुल समद, सैम अयूब, हसन नवाज, अराफात मिन्हास, माज सदाकत, अबरार अहमद, सुफियान मोकिम और मोहम्मद सलमान मिर्जा भी शामिल हैं।

दूसरी तरफ, त्रिकोणीय सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में अब्दुल समद, रोहेल नजीर, शामिल हुसैन, माज सदाकत और अहमद दानियाल को भी बाहर रखा गया है। फखर जमान, फहीम अशरफ, रजाउल्लाह, साद बेग और सैम अयूब को हसन नवाज के साथ टीम में बुलाया गया है। पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें वनडे ट्रॉई सीरीज 18-31 अक्टूबर के बीच खेलेंगी, जिसके मुकाबले रावलपिंडी और लाहौर में आयोजित होंगे। इस सीरीज की शुरुआत पाकिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले के साथ होगी।

पाकिस्तान की टी20 टीम: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, हसन नवाज, ख्वाजा नाफे (विकेटकीपर), माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मुहम्मद इमरान रंधावा, नसीम शाह, रजाउल्लाह, सैम अयूब, शादाब खान, सुफियान मोकिम।

दूसरी तरफ, त्रिकोणीय सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में अब्दुल समद, रोहेल नजीर, शामिल हुसैन, माज सदाकत और अहमद दानियाल को भी बाहर रखा गया है। फखर जमान, फहीम अशरफ, रजाउल्लाह, साद बेग और सैम अयूब को हसन नवाज के साथ टीम में बुलाया गया है। पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें वनडे ट्रॉई सीरीज 18-31 अक्टूबर के बीच खेलेंगी, जिसके मुकाबले रावलपिंडी और लाहौर में आयोजित होंगे। इस सीरीज की शुरुआत पाकिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले के साथ होगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार