भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और अपने बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के लिए लोकप्रिय रहे मोहम्मद कैफ ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज में भारत की हार के बाद टीम इंडिया प्रबंधन की आलोचना की है। कैफ ने कहा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को उन्होंने इससे पहले इतने उलझन में कभी नहीं देखा।

Advertisement

मोहम्मद कैफ ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन को इतने भ्रम और उलझन में कभी नहीं देखा। वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को हैंडल करने का तरीका पेशेवर नहीं रहा है। एक जेनरेशन की प्रतिभा है, दूसरा विश्व कप विजेता। उन्हें आत्मविश्वास देने की जरूरत है।"

टी20 विश्व कप 2026 का विजेता बनने के बाद भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ 2 और इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए गई थी। टीम इंडिया को दोनों ही देशों में एक भी जीत नसीब नहीं हुई। दोनों सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा। दोनों सीरीज में प्लेइंग इलेवन में लगातार बदलाव हुए, जिसकी वजह से कोच और कप्तान को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

मोहम्मद कैफ ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन को इतने भ्रम और उलझन में कभी नहीं देखा। वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को हैंडल करने का तरीका पेशेवर नहीं रहा है। एक जेनरेशन की प्रतिभा है, दूसरा विश्व कप विजेता। उन्हें आत्मविश्वास देने की जरूरत है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

शीर्ष क्रम में लगातार बदलाव से टीम और खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निरंतरता का स्पष्ट अभाव दिखा है। इसका असर परिणाम पर भी दिखा है। टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से हराकर टी20 रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। भारत का अगला दौरा जिम्बाब्वे का है, जहां 3 टी20 मैच खेले जाने हैं। इस दौरे से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट को निश्चित रूप से प्लेइंग इलेवन और रणनीति पर मंथन करना होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार