भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में जीत के लिए महज 126 रन का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया इस मुकाबले में सिर्फ 18.4 ओवरों का ही सामना कर सकी।

Advertisement

मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को तीसरे ओवर में झटका लगा। शुभमन गिल महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उस समय तक भारत के खाते में सिर्फ 20 ही रन जुड़े थे। अगले ओवर में भारत को संजू सैमसन (2) के रूप में एक और झटका लग गया।

Advertisement

सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे अभिषेक शर्मा एक छोर पर टिके रहे, लेकिन दूसरे छोर पर कोई बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पा रहा था। पांचवें ओवर में टीम इंडिया ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (1) और तिलक वर्मा (0) का विकेट भी गंवा दिया।

भारतीय टीम 49 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से अभिषेक शर्मा ने हर्षित राणा के साथ 47 गेंदों में 56 रन जोड़ते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।

हर्षित 33 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 3 चौके शामिल रहे। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 68 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका।

मिचेल मार्श ने बतौर टी20 कप्तान 19वीं बार टॉस जीता है। रोचक बात यह है कि हर बार उन्होंने पहले गेंदबाजी ही पसंद की है। वह इस मैच में अगर 4 रन बना लेते हैं, तो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2 हजार रन का आंकड़ा छू लेंगे।

Advertisement

हर्षित 33 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 3 चौके शामिल रहे। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 68 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 आंकड़ों को देखें, तो पिछले 33 मुकाबलों में भारत ने 20 मैच अपने नाम किए, जबकि 11 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। शेष 2 मैच बेनतीजा रहे हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार