T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। शाहीन अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप में पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले पाकिस्तान के इकलौते गेंदबाज बन गए हैं।

Advertisement

अफरीदी ने पारी की पहली ही बॉल पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट को पवेलियन भेजा। इसके साथ ही वह टी20 वर्ल्ड कप के पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ दिया है। विश्व कप के पावरप्ले में अब अफरीदी के नाम 18 विकेट हो गए हैं, जबकि रबाडा ने अब तक 16 विकेट निकाले हैं।

Advertisement

पल्लेकेले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सैम अयूब महज 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान सलमान आगा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। बाबर आजम ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 25 रन बनाए।

अफरीदी ने पारी की पहली ही बॉल पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट को पवेलियन भेजा। इसके साथ ही वह टी20 वर्ल्ड कप के पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ दिया है। विश्व कप के पावरप्ले में अब अफरीदी के नाम 18 विकेट हो गए हैं, जबकि रबाडा ने अब तक 16 विकेट निकाले हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों का प्रदर्शन एक बार फिर शानदार रहा। लियाम डॉसन ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 24 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। जोफ्रा आर्चर भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 32 रन देकर दो बड़े विकेट चटकाए। जेमी ओवरटन ने 3 ओवर में 26 रन देते हुए 2 विकेट झटके। पाकिस्तान ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। फहीम अशरफ की जगह पर शाहीन अफरीदी को टीम में जगह दी गई है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार