Shakib Al Hasan: बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की बांग्लादेश टेस्ट क्रिकेट टीम में वापसी हो गई है। पाकिस्तान के खिलाफ 21 अगस्त से रावलपिंडी में शुरू होने वाली आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

शाकिब ने आखिरी बार बांग्लादेश के लिए मई में टेस्ट क्रिकेट खेला था। तब बांग्लादेश ने दो मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी की थी। तब से शाकिब टी20 विश्व कप से लेकर यूएसए में मेजर लीग क्रिकेट और ग्लोबल टी20 कनाडा लीग तक, केवल टी20 क्रिकेट ही खेल रहे हैं।

Advertisement

शाकिब के अलावा, अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम और तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है। तस्कीन 30 अगस्त से शुरू होने वाला केवल दूसरा टेस्ट खेलेंगे।

नेशनल सिलेक्शन पैनल के अध्यक्ष गाजी अशरफ हुसैन ने कहा, “हमने इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए पांच तेज गेंदबाजों का चयन किया है कि तस्कीन अहमद केवल दूसरा टेस्ट खेलेंगे। उन्होंने पिछले साल जून से टेस्ट में गेंदबाजी नहीं की है। इस कारण हमने उनके पाकिस्तान ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच के लिए ए टीम में शामिल करने का फैसला किया है। इससे उनको लाल गेंद क्रिकेट में लय हासिल करने में आसानी होगी।"

मालूम हो कि, पाकिस्तान और बांग्लादेश ने अब तक छह टेस्ट सीरीज खेली हैं, लेकिन बांग्लादेश ने अभी तक एक भी सीरीज नहीं जीता है। इन टीमों के बीच 13 टेस्ट मैचों में से बांग्लादेश केवल एक को ड्रा कराने में सफल रहा है।

बांग्लादेश टीम 13 अगस्त को लाहौर पहुंचेगी और 17 अगस्त को इस्लामाबाद जाने से पहले 14-16 अगस्त तक गद्दाफी स्टेडियम में ट्रेनिंग करेगी।

Advertisement

मालूम हो कि, पाकिस्तान और बांग्लादेश ने अब तक छह टेस्ट सीरीज खेली हैं, लेकिन बांग्लादेश ने अभी तक एक भी सीरीज नहीं जीता है। इन टीमों के बीच 13 टेस्ट मैचों में से बांग्लादेश केवल एक को ड्रा कराने में सफल रहा है।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार