टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है, जिससे ठीक पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। ईशान मलिंगा कंधे की हड्डी खिसकने के कारण मंगलवार को इंग्लैंड के विरुद्ध टी20 के तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

24 वर्षीय सीमर को रविवार को पल्लेकेले में इंग्लैंड से हार के दौरान चोट लगी थी। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की प्रेस रिलीज में कहा गया, "मलिंगा सोमवार को कोलंबो लौटेंगे। इसके बाद उनकी चोट की जांच की जाएगी और फैसला लिया जाएगा कि आगे क्या करना है।"

Advertisement

ईशान मलिंगा ने हाल के महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है। वह गेंदबाजी रैंकिंग में तेजी से ऊपर चढ़े हैं। 2025 में इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार डेब्यू करने के बाद, मलिंगा को नवंबर में इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने अपने करियर में आठ टी20 मुकाबलों में 8 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 17.1 का रहा है।

श्रीलंका ने तीसरे टी20 के लिए टीम में मलिंगा की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं चुना है। प्रमोद मदुशन ही एकमात्र दूसरे फ्रंटलाइन सीमर के तौर पर टीम में उपलब्ध हैं। मदुशन को सीरीज की शुरुआत से ही दुष्मंथा चमीरा के कवर के तौर पर देखा जा रहा था, अब उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की उम्मीद है।

श्रीलंका क्रिकेट ने अभी तक अपनी वर्ल्ड कप टीम फाइनल नहीं की है। ऐसे में 15 सदस्यीय खिलाड़ियों में मलिंगा की जगह को लेकर अनिश्चितता है। 31 जनवरी की सबमिशन डेडलाइन के बाद किसी भी बदलाव के लिए आईसीसी से मंजूरी लेनी होगी, जिससे फैसला लेने की प्रक्रिया में और मुश्किलें आ सकती हैं।

श्रीलंका ने तीसरे टी20 के लिए टीम में मलिंगा की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं चुना है। प्रमोद मदुशन ही एकमात्र दूसरे फ्रंटलाइन सीमर के तौर पर टीम में उपलब्ध हैं। मदुशन को सीरीज की शुरुआत से ही दुष्मंथा चमीरा के कवर के तौर पर देखा जा रहा था, अब उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की उम्मीद है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

असिथा फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका भी दावेदारी में हैं। अगर सिलेक्टर अपने अटैक को फिर से संतुलित करना चाहते हैं, तो बिनुरा और मदुशंका बाएं हाथ की विविधता दे सकते हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार