T20 WC: एक जून से वेस्टइंडीज और यूएसए में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया जेक फ्रेजर-मैकगर्क और मैथ्यू शॉर्ट को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल कर सकता है।

Advertisement

मैकगर्क को टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं मिली थी। हालांकि, आईपीएल 2024 में उनके दमदार प्रदर्शन को देखकर अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वो ट्रैवल रिजर्व के तौर पर टीम के साथ जुड़ेंगे।

Advertisement

फ़्रेज़र-मैकगर्क और शॉर्ट को शामिल करने का मकसद टीम को किसी समस्या से निपटने के लिए तैयार रखना है। अगर 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम में कोई भी खिलाड़ी चोटिल होता है या उसे किसी कारण टूर्नामेंट से हटना पड़े, तो रिजर्व खिलाड़ी को मौका मिल सकता है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने तीसरे फ्रंटलाइन स्पिनर को ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में नहीं जोड़ने का फैसला किया है। एश्टन एगर और एडम ज़म्पा पहले से ही टीम का हिस्सा हैं।

लेग स्पिनर तनवीर संघा, जो वर्तमान में चोट से जूझ रहे हैं, पिछले साल वनडे विश्व कप में रिजर्व के रूप में टीम के साथ थे, जब ऑस्ट्रेलिया के पास सिर्फ एक विशेषज्ञ स्पिनर था, लेकिन इस बार एश्टन एगर को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

मैथ्यू शॉर्ट भी अंतिम 15 में पहुंचने से चूक गए। माना जा रहा है कि इस धाकड़ बल्लेबाज को भी टीम में शामिल किया जा सकता है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप में पहला मैच 6 जून को ओमान से खेलना है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार