New Zealand: मध्यक्रम के धुरंधर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने इंजरी से रिकवर करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी की है। अय्यर ने रविवार को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में 47 गेंद पर 49 रन की पारी खेल अपने फॉर्म में होने के संकेत दिए थे। बुधवार को दूसरा वनडे राजकोट में खेला जाना है। इस वनडे में श्रेयस अय्यर सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं।

Advertisement

श्रेयस अय्यर राजकोट में अपनी 69वीं पारी खेलेंगे। इस मैच में 34 रन बनाते ही उनके 3,000 वनडे रन पूरे हो जाएंगे। अगर वह ये उपलब्धि हासिल कर पाते हैं, तो भारत की तरफ से वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

Advertisement

भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज 3,000 रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के नाम है। शिखर ने 72 पारियों ये आंकड़ा छुआ था। दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 75 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इन दोनों के साथ ही श्रेयस के पास केएल राहुल (78 पारी), नवजोत सिंह सिद्धू (79 पारी), और सौरव गांगुली (82 पारी) को भी पीछे छोड़ देंगे।

वनडे में सबसे तेज 3,000 रन बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हाशिम आमला के नाम है। आमला ने महज 57 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।

भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज 3,000 रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के नाम है। शिखर ने 72 पारियों ये आंकड़ा छुआ था। दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 75 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इन दोनों के साथ ही श्रेयस के पास केएल राहुल (78 पारी), नवजोत सिंह सिद्धू (79 पारी), और सौरव गांगुली (82 पारी) को भी पीछे छोड़ देंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

31 साल के इस बल्लेबाज ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। इंजरी से प्रभावित करियर में अब तक 74 मैचों की 68 पारियों में वह 5 शतक और 23 अर्धशतक की मदद से 2,966 रन बना चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 128 रहा है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार