Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए होने वाली मिनी नीलामी से पहले दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान ने विस्फोटक पारी खेलते हुए अपनी टीम मुंबई को एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दिलवायी है। पिछली नीलामी में अनसोल्ड रहे सरफराज के लिए यह पारी आईपीएल 2026 नीलामी में अहम भूमिका निभा सकती है।

Advertisement

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कप्तान शार्दुल ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। राजस्थान ने 4 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए थे।

Advertisement

मुकुल चौधरी ने 28 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 54, दीपक हुड्डा ने 31 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 51, और रामनिवास गोलाडा ने 29 गेंद पर 48 रन की पारी खेली। महिपाल लोमरोर ने 24 गेंद पर 39 रन बनाए।

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल के रूप में बड़ा झटका लगा था। जायसवाल मात्र 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सरफराज खान ने राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

सरफराज ने मात्र 22 गेंद पर 7 छक्के और 6 चौकों की मदद से 73 रन की पारी खेली। इस दौरान सरफराज ने 15 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। टी20 फॉर्मेट का यह उनका सबसे तेज अर्धशतक है। सरफराज ने रहाणे के साथ दूसरे विकेट के लिए 111 रन की विस्फोटक साझेदारी कर टीम की जीत की मजबूत नींव रखी।

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल के रूप में बड़ा झटका लगा था। जायसवाल मात्र 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सरफराज खान ने राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मुंबई ने 18.1 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार