Sonu Sood: ड्रीम लीग ऑफ इंडिया (डीएलआई) का बुधवार को नई दिल्ली में शानदार आगाज हुआ। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में लीग के खिलाड़ी, आयोजक और ब्रांड एंबेसडर अभिनेता सोनू सूद व संगीतकार सलीम मर्चेंट शामिल हुए। यह लीग गली-मोहल्लों के युवा क्रिकेटरों को एक बड़ा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, ताकि उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले। दिल्ली में होने वाले इस टूर्नामेंट में हजारों खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

Advertisement

सोनू सूद ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “ड्रीम लीग ऑफ इंडिया एक ऐसा मंच है, जो गली-मोहल्लों के सितारों को स्टेडियम में लाकर सुपरस्टार बनाएगा। यह छोटे खिलाड़ियों के लिए शानदार अवसर है। जिन्होंने अब तक पड़ोसियों के शीशे तोड़े, वे अब स्टेडियम में दिल जीतेंगे। मुझे भरोसा है कि यह लीग देशभर के युवाओं को बड़े मौके देगी।” उन्होंने मुंबई इंडियंस और पंजाब को अपनी पसंदीदा टीमें बताते हुए सभी अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का समर्थन करने की बात कही।

Advertisement

लीग के आयोजकों में से एक चैतन्य नंदा ने बताया कि डीएलआई का लक्ष्य निष्पक्ष ट्रायल और सभी खिलाड़ियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, “हम पूरे साल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करेंगे, जिसमें इंटर-जोनल और जोनल मुकाबले शामिल होंगे। हमारा आईटी सेव के साथ समझौता हुआ है, ताकि अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टेनिस बॉल क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए स्काउट किया जा सके। हजारों पंजीकरण हो चुके हैं, और हमें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।” नंदा ने बीसीसीआई की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा युवाओं को मौका दिया, जिसके चलते छोटे शहरों के खिलाड़ी भी स्टार बन रहे हैं।

सोनू सूद ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “ड्रीम लीग ऑफ इंडिया एक ऐसा मंच है, जो गली-मोहल्लों के सितारों को स्टेडियम में लाकर सुपरस्टार बनाएगा। यह छोटे खिलाड़ियों के लिए शानदार अवसर है। जिन्होंने अब तक पड़ोसियों के शीशे तोड़े, वे अब स्टेडियम में दिल जीतेंगे। मुझे भरोसा है कि यह लीग देशभर के युवाओं को बड़े मौके देगी।” उन्होंने मुंबई इंडियंस और पंजाब को अपनी पसंदीदा टीमें बताते हुए सभी अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का समर्थन करने की बात कही।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार