महिला टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड का विजयी अभियान जारी है। टूर्नामेंट के 16वें मुकाबले में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 38 रनों से हराया। गेंद से टीम की इस जीत की नायक सोफी एक्लेस्टोन रहीं, जिन्होंने महज 23 रन देकर 2 विकेट निकाले। एक्लेस्टोन ने टी20 इंटरनेशनल में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक इंग्लैंड की कोई भी गेंदबाज अब तक नहीं पहुंच सकी है।

Advertisement

सोफी एक्लेस्टोन ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 2 विकेट लेने के साथ ही टी20 इंटरनेशनल में अपने 150 विकेट भी पूरे किए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली इंग्लैंड की पहली गेंदबाज बनी हैं। इसके साथ ही वह 150 विकेट लेने वाली दुनिया की पांचवीं गेंदबाज भी बनी हैं। एक्लेस्टोन ने अब तक इंग्लैंड की ओर से 109 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और वह 151 विकेट चटका चुकी हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा के नाम है, जिन्होंने 146 मुकाबलों में 167 विकेट निकाले हैं।

Advertisement

इंग्लैंड से मिले 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की टीम 7 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। स्कॉटलैंड की तरफ से सारा ब्राइस ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, डार्सी कार्टर ने 23 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 29 रन बनाए, जबकि पिप्पा स्प्राउल ने 27 रनों का योगदान दिया। एक्लेस्टोन के अलावा, इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में लिन्से स्मिथ, चार्ली डीन, गिब्सन और फ्रेया केम्प ने एक-एक विकेट झटका।

सोफी एक्लेस्टोन ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 2 विकेट लेने के साथ ही टी20 इंटरनेशनल में अपने 150 विकेट भी पूरे किए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली इंग्लैंड की पहली गेंदबाज बनी हैं। इसके साथ ही वह 150 विकेट लेने वाली दुनिया की पांचवीं गेंदबाज भी बनी हैं। एक्लेस्टोन ने अब तक इंग्लैंड की ओर से 109 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और वह 151 विकेट चटका चुकी हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा के नाम है, जिन्होंने 146 मुकाबलों में 167 विकेट निकाले हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

हीथर नाइट 19 गेंदों में 25 रन बनाने के बाद प्रियानाज चटर्जी की गेंद पर आउट हुईं। हालांकि, अंत के ओवरों में फ्रेया केम्प ( 16 गेंदों में नाबाद 39 रन) और डेनियल गिब्सन (11 गेंदों में नाबाद 30 रन) के बीच हुई 21 गेंदों में 61 रनों की आतिशी साझेदारी के दम पर इंग्लैंड 200 रनों के आंकड़े तक पहुंचने में सफल रही। यह इंग्लैंड की लगातार तीसरी जीत है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार