टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। ईडन गार्डन्स के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अंतिम चार में अपनी जगह बनाई। टीम की इस जीत के नायक संजू सैमसन रहे। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने संजू की दमदार पारी की जमकर सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सतर्क रहने की सलाह भी दी।
सौरव गांगुली ने 'आईएएनएस' के साथ बातचीत करते हुए कहा कि संजू सैमसन एक शानदार खिलाड़ी हैं और उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट में लगातार मौका मिलना चाहिए। दादा ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा था और इस मैच में संजू की 97 रनों की नाबाद पारी लाजवाब रही। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, "संजू सैमसन उस तरह के खिलाड़ी हैं, जो अगर क्रीज पर सेट हो जाते हैं, तो विपक्षी टीम को काफी परेशान करते हैं। सैमसन ने मैच की स्थिति को देखते हुए बल्लेबाजी की, जिसका फायदा टीम को मिला।"
हालांकि, गांगुली ने भारतीय टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से सावधान रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड वेस्टइंडीज से बेहतर टीम है और इस बात का सूर्या की सेना को ख्याल रखना होगा। दादा ने कहा कि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ ठीक वैसे ही जीत दर्ज करेगी जैसे उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ की।
सौरव गांगुली ने 'आईएएनएस' के साथ बातचीत करते हुए कहा कि संजू सैमसन एक शानदार खिलाड़ी हैं और उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट में लगातार मौका मिलना चाहिए। दादा ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा था और इस मैच में संजू की 97 रनों की नाबाद पारी लाजवाब रही। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, "संजू सैमसन उस तरह के खिलाड़ी हैं, जो अगर क्रीज पर सेट हो जाते हैं, तो विपक्षी टीम को काफी परेशान करते हैं। सैमसन ने मैच की स्थिति को देखते हुए बल्लेबाजी की, जिसका फायदा टीम को मिला।"
Also Read: LIVE Cricket Score
टी20 में भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 17 मैच भारत ने जीते हैं। वहीं, इंग्लैंड ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। यानी टीम इंडिया क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में इंग्लैंड पर हावी रही है।