महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को हरा दिया। हालांकि, इस जीत के बावजूद सेमीफाइनल में जाने के लिए दक्षिण अफ्रीका को रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच परिणाम का इंतजार है। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने ऑस्ट्रेलिया का समर्थन किया है।

Advertisement

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में जीत के बाद वोल्वार्ड्ट ने कहा कि उनकी टीम ने जीत तो हासिल कर ली, लेकिन मुकाबला जरूरत से ज्यादा रोमांचक बन गया। जीत सबसे महत्वपूर्ण थी, और आखिरकार टीम उसे हासिल करने में सफल रही।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "टीम के अनुभवी गेंदबाजों ने पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश पर दबाव बनाया। अंतिम ओवरों में विपक्षी टीम को कुछ अतिरिक्त रन बनाने का मौका मिल गया। यदि बांग्लादेश 100 रन या उससे कम पर सिमट जाता तो लक्ष्य का पीछा कहीं अधिक आसान होता।"

वोल्वार्ड्ट ने बांग्लादेश के स्पिन आक्रमण की भी सराहना करते हुए कहा कि धीमी पिच पर उनके स्पिनरों ने लगातार गति में बदलाव किया। इससे हमारे बल्लेबाज खुलकर शॉट नहीं खेल सके। टीम को ऐसे हालात में अधिक सकारात्मक क्रिकेट खेलने की जरूरत थी।

अब दक्षिण अफ्रीका की निगाहें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं। वोल्वार्ड्ट ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह स्टैंड्स में बैठकर यह मैच देखेंगी और ऑस्ट्रेलिया का समर्थन करेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने अपने हिस्से का काम पूरा कर लिया है, लेकिन सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया से भारत को हराने की उम्मीद है।

वोल्वार्ड्ट ने बांग्लादेश के स्पिन आक्रमण की भी सराहना करते हुए कहा कि धीमी पिच पर उनके स्पिनरों ने लगातार गति में बदलाव किया। इससे हमारे बल्लेबाज खुलकर शॉट नहीं खेल सके। टीम को ऐसे हालात में अधिक सकारात्मक क्रिकेट खेलने की जरूरत थी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 117 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका ने 19.2 ओवर में 6 विकेट पर 118 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीता।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार