टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होगी। इस महत्वपूर्ण मुकाबले की मेजबानी कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम करेगा। टी20 विश्व कप के इतिहास में आज तक न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका को हरा नहीं सकी है।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 5 मैच खेले गए हैं और सभी मुकाबलों में प्रोटियाज टीम ने जीत दर्ज की है। आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाए हैं।

Advertisement

मार्टिन गप्टिल: न्यूजीलैंड की तरफ से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड मार्टिन गप्टिल के नाम दर्ज है। गप्टिल ने प्रोटियाज टीम के खिलाफ 10 मुकाबलों में 132 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 424 रन बनाए हैं। गप्टिल ने इस दौरान एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं।

एबी डिविलियर्स: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में एबी डिविलियर्स दूसरे नंबर पर हैं। डिविलियर्स ने 11 मुकाबलों में 119 के स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए हैं। डिविलियर्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक अर्धशतक लगाया है।

जेपी डुमनी: जेपी डुमनी साउथ अफ्रीका की तरफ से न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे हैं। डुमनी ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 8 मैचों में 162 के स्ट्राइक रेट से 256 रन बनाए हैं। डुमनी ने इस दौरान एक अर्धशतक लगाया है और 86 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है।

एबी डिविलियर्स: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में एबी डिविलियर्स दूसरे नंबर पर हैं। डिविलियर्स ने 11 मुकाबलों में 119 के स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए हैं। डिविलियर्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक अर्धशतक लगाया है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

हाशिम अमला: हाशिम अमला क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज रहे हैं। अमला ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 मैच में 123 के स्ट्राइक रेट से 219 रन बनाए हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार