साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 13 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ करते हुए सीरीज को 5-0 से अपने नाम किया।
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर साउथ अफ्रीका से मिले 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लॉरेन पेमहिवा सिर्फ 2 रन ही बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद न्याशा ग्वांजुरा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 9 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुईं।
तीसरे विकेट के लिए केलिस न्धलोवु और चिपो मुगेरी-तिरिपानो की जोड़ी ने मिलकर 61 गेंदों में 81 रन जोड़े। तिरिपानो 37 गेंदों का सामना करने के बाद 4 चौकों की मदद से 29 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। वहीं, केलिस भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकीं और 30 गेंदों में 38 रन बनाने के बाद अयांडा हलुबी का शिकार बनीं।
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर साउथ अफ्रीका से मिले 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लॉरेन पेमहिवा सिर्फ 2 रन ही बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद न्याशा ग्वांजुरा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 9 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुईं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इससे पहले, साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए। टीम को मियाने स्मिथ और फे टुनिकलिफ ने सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। स्मिथ 22 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुईं, तो टुनिकलिफ ने 25 रनों का योगदान दिया। काराबो मेसो सिर्फ 6 रन ही बना सकीं। कायला रेनेके ने 31 गेंदों में 3 चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बनाए। वहीं, एनेके बॉश ने 27 गेंदों में 33 रन बनाए। उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण पारी में 4 चौके लगाए। जिम्बाब्वे की तरफ से गेंदबाजी में मिशेल मावुंगा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके।