South Africa: साउथ अफ्रीका ने भारत के विरुद्ध मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच को 51 रन से जीतकर पांच मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की सराहना करते हुए स्वीकारा है कि महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच अच्छी थी।

Advertisement

गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। इस पारी में क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंदों में 7 छक्कों और 5 चौकों के साथ 90 रन बनाए। इस दौरान क्विंटन डी कॉक ने एडेन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 83 रन जुटाए।

Advertisement

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 19.1 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में 62 रन बनाए, लेकिन टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके।

पांच मुकाबलों की सीरीज में बराबरी हासिल करने के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान ने कहा, "यह मैच शानदार रहा। मुकाबले की शुरुआत क्विंटन डी कॉक की खास पारी और कुछ बेहतरीन योगदान के साथ हुई। गेंदबाज सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस मुकाबले में हमारी फील्डिंग भी अच्छी थी। यहां की पिच अच्छी थी। यहां गेंदबाजों के लिए मौके थे। अगर बल्लेबाज जम जाते, तो वे गेंदबाजों पर दबाव डाल सकते थे। यहां भारत के लिए बढ़िया सपोर्ट था।"

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 19.1 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में 62 रन बनाए, लेकिन टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला में 14 दिसंबर को खेला जाना है, जिसके बाद लखनऊ और अहमदाबाद में क्रमश: 17 और 19 दिसंबर को सीरीज के अंतिम दो मुकाबले आयोजित होंगे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार