Sri Lanka: इंग्लैंड में कई शहरों में भड़के अप्रवासी विरोधी दंगों के बीच श्रीलंका की पुरुष टीम ने सुरक्षा संबंधी चिंता जताई है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) और टीम को सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए जाने का आश्वासन दिया है।

Advertisement

इंग्लैंड में श्रृंखला से पहले अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों ने भी इस असंतोष को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। श्रीलंकाई दल के नौ लोगों के समूह जिसमें सात खिलाड़ी और दो कोचिंग स्टाफ़ के सदस्य शामिल हैं, उन्होंने एसएलसी से अगले कुछ दिनों तक के लिए सुरक्षा के बेहतर इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।

Advertisement

इंग्लैंड के एक खिलाड़ी ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, "हम इस समय जहां हैं वहां ऐसी स्थिति नहीं पनपी है लेकिन फिर भी लोग चिंतित तो हैं ही। हम बाहर डिनर करने नहीं जा सकते। ज़्यादातर समय हम होटल में ही रह रहे हैं। कोई भी मुश्किल में नहीं पड़ना चाहता। हमने बोर्ड से मुख्य टीम के यहां पहुंचने से पहले सुरक्षा की व्यवस्था और कड़ी करने की मांग की है।"

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ तीन टेस्ट मैच सीरीज़ के लिए टीम के अधिकतर खिलाड़ी रविवार को इंग्लैंड पहुंचेंगे। इस समय श्रीलंका में ही मौजूद श्रीलंकाई टीम के मैनेजर महिंदा हालागोंडा ने क्रिकइंफो से कहा कि मैनचेस्टर के समाचारों को देखने के बाद उन्होंने ईसीबी के समक्ष अपनी चिंता व्यक्त की थी। पहला टेस्ट मैच 21 अगस्त से मैनचेस्टर में ही खेला जाएगा। इसके बाद लॉर्ड्स में 29 अगस्त से दूसरा टेस्ट खेला जाएगा जबकि 6 सितंबर से ओवल में तीसरा टेस्ट खेला जाएगा।

हालगोंडा ने कहा, "मैंने उनके समक्ष (ईसीबी ) यह मुद्दा उठाया था। ईसीबी ने भी बेहद जल्दी प्रतिक्रिया दी और उन्होंने हमें सुरक्षा मुहैया कराई।"

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ तीन टेस्ट मैच सीरीज़ के लिए टीम के अधिकतर खिलाड़ी रविवार को इंग्लैंड पहुंचेंगे। इस समय श्रीलंका में ही मौजूद श्रीलंकाई टीम के मैनेजर महिंदा हालागोंडा ने क्रिकइंफो से कहा कि मैनचेस्टर के समाचारों को देखने के बाद उन्होंने ईसीबी के समक्ष अपनी चिंता व्यक्त की थी। पहला टेस्ट मैच 21 अगस्त से मैनचेस्टर में ही खेला जाएगा। इसके बाद लॉर्ड्स में 29 अगस्त से दूसरा टेस्ट खेला जाएगा जबकि 6 सितंबर से ओवल में तीसरा टेस्ट खेला जाएगा।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार